Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kedarnath Dham: दो दिन बाद मौसम ठीक होने पर यात्रा सुचारू, सोनप्रयाग से धाम के लिए रवाना हुए 11600 यात्री

Kedarnath Dham मौसम में सुधार के बाद शनिवार को साढ़े 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम यात्रा की अनुमति दी गई। दो दिनों तक बारिश के कारण यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया था। अब मौसम ठीक होने पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। शनिवार को साढे़ 11 हजार से अधिक यात्रियों को रवाना किया गया।

By Brijesh bhatt Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sat, 14 Sep 2024 07:14 PM (IST)
Hero Image
Kedarnath Dham: मौसम ठीक होने पर 11600 यात्री हुए केदारनाथ धाम के लिए रवाना. File Photo

संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। बारिश के चलते दो दिन तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने की अनुमति यात्रियो को नहीं दी गई थी, शनिवार को मौसम ठीक होने पर साढे़ 11 हजार से अधिक यात्रियों को रवाना किया गया। एक बार फिर यात्रियों की रौनक बढ़ने से व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौटने लगी है।

मौसम विभाग के अलर्ट व लगातार बारिश के बाद गत दो दिनों तक सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ धाम जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया था। वहीं शनिवार को मौसम ठीक होने पर सभी यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई है। बड़ी संख्या में यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

भूस्खलन जोन पर पत्थर गिरते रहे

बीते दिन हुई बारिश के चलते सोनप्रयाग में मुश्किलें बढ़ गई थी। शुक्रवार को भी भूस्खलन जोन पर पत्थर गिरते रहे। हालांकि सुबह 8 बजे सौ यात्रियों को जाने दिया, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश होने पर यात्रियों को रोक दिया गया। सभी स्लाइड़िग जोन पर एसडीआरएफ और पुलिस तैनात है, जो केदारनाथ जाने व आने वाले यात्रियों को सकुशल निकाल रही है।

यह भी पढ़ें- Haridwar: जिन बच्‍चों पर दया दिखाते हैं आप, वह ले रहे अपराध की ट्रेनिंग; मां-बाप को नहीं कोई परवाह

सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि शनिवार को 11600 यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई। दो दिनों तक यात्रियों को बारिश के चलते सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके चलते यात्रियों की भारी भीड़ लग गई थी।

बदरीनाथ हाईवे झडकुला में बंद, नंदप्रयाग पर्थाडीप दो दिन बाद खुला

चमोली जिले में आए दिन रात्रि हो रही वर्षा आफत का सबब बना है। बदरीनाथ हाईवे जगह जगह बाधित होने के साथ ही तीर्थयात्रियों व आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली की तरह उत्‍तराखंड में भी बना कचरे का पहाड़, 150 मीट्रिक टन कूड़ा रोजाना डंप; निस्तारण की व्यवस्था नहीं

बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग पर्थाडीप के पास गुरुवार सांय चार बजे बंद हो गया था जो शनिवार सांय सवा पांच बजे यातायात के लिए सुचारु हो पाया। वहीं शनिवार को सांय पांच बजे बदरीनाथ हाईवे झडकुला के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने के चलते अवरुद्ध हो गया है जो देर सांय तक भी यातायात के लिए सुचारु नहीं हो पाया है।

हाईवे बंद होने के चलते 2200 से अधिक यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। झडकुला के पास हाईवे बंद होने से दो किमी से अधिक दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।