Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kolkata: गर्ल्स हॉस्टल में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ मामले में तीन गिरफ्तार, क्या वार्डन के पति से जुड़ा है कनेक्शन?

आरजी कर कांड को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल के हॉस्टल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने छात्राओं के अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर स्कूल के शिक्षक बिश्वनाथ सील हॉस्टल की वार्डन और शोभन मंडल नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:14 PM (IST)
Hero Image
लड़कियों के साथ छेड़छाड़ मामले में तीन गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता: आरजी कर कांड को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल के हॉस्टल में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने छात्राओं के अभिभावकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर स्कूल के शिक्षक बिश्वनाथ सील, हॉस्टल की वार्डन और शोभन मंडल नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपित वार्डन के पति का मामले के सामने आने के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही है। हास्टल के कर्मचारियों व अन्य छात्राओं से मामले में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वार्डन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

उसका पति अक्सर हॉस्टल आता था और प्रबंधन की अनुमति के बिना रात को वहां ठहरता था। उसपर हॉस्टल में रहने वाली चार छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। अभिभावकों के मिलने हॉस्टल आने पर उन्होंने सारी बात बताई, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपितों पर भारतीय न्याय संहिता व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बिश्वनाथ व शोभन पर अपराध में वार्डन के पति का साथ देने के लिए गिरफ्तार किया गया है जबकि वार्डन को हास्टल के नियम तोड़ने के लिए हिरासत में लिया गया है।