Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

America News: अमेरिका में बेटे की हत्या के बाद परिवार संग भारत में रह रही महिला, लगे हैं कई गंभीर आरोप

इस साल मार्च में अमेरिका से भारत आई छह वर्षीय बेटे की मां को ग्रैंड ज्यूरी ने हत्या सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया है। पुलिस के मुताबिक टारेंट काउंटी ग्रैंड ज्यूरी ने बालक की मां सिंडी सिंह को हत्या के एक आरोप बच्चे को चोट पहुंचाने के दो आरोप और लौटने के इरादे के बिना बच्चे को छोड़ने के एक आरोप में दोषी ठहराया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Wed, 01 Nov 2023 09:27 PM (IST)
Hero Image
सिंडी ने जांचकर्ताओं को कई बार गुमराह किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण न्यूज नेटवर्क, ह्यूस्टन। इस साल मार्च में अमेरिका से भारत आई छह वर्षीय बेटे की मां को ग्रैंड ज्यूरी ने हत्या सहित अन्य आरोपों में दोषी ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, टारेंट काउंटी ग्रैंड ज्यूरी ने बालक की मां सिंडी सिंह को हत्या के एक आरोप, बच्चे को चोट पहुंचाने के दो आरोप और लौटने के इरादे के बिना बच्चे को छोड़ने के एक आरोप में दोषी ठहराया है।

बेटे की हत्या की दोषी सिंडी गत मार्च से अपने पति अर्शदीप सिंह और अपने छह अन्य बच्चों के साथ भारत में रह रही है। छह वर्षीय बालक नोएल सिंडी के 10 बच्चों में से एक था। वह मानसिक और विकासात्मक विकलांगता से पीड़ित था। नोएल के तीन भाई-बहन अपने दादा-दादी और नोएल समेत अन्य फोर्ट वर्थ के उपनगर एवरमैन में अपनी मां सिंडी के साथ रहते थे।

सिंडी ने जांचकर्ताओं को कई बार गुमराह किया

नोएल का भारतीय मूल का सौतेला पिता अर्शदीप सिंह भी एक गंदी झोंपड़ी में रहता था। नवंबर 2022 में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशेष जरूरत वाला छह वर्षीय बालक नोएल लापता है। कई बार पूछताछ के दौरान सिंडी ने जांचकर्ताओं को कई बार गुमराह किया।

जांचकर्ताओं को शक है कि बच्चे की हत्या कर दी गई है

पुलिस जांच शुरू होने के कुछ दिन बाद ही सिंडी समेत पूरे परिवार ने यकायक देश छोड़ दिया। एवरमैन पुलिस प्रमुख क्रेज स्पेंसर ने कहा कि जांच में पता चला कि नोएल को जब आखिरी बार देखा गया तो वह अस्वस्थ और कुपोषित था। तभी से जांचकर्ताओं को शक है कि बच्चे की हत्या कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में बुजुर्ग सिख पर हमले के आरोपित पर घृणा अपराध का आरोप, दोषी पाए जाने पर हो सकती 25 साल की सजा