Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US-China Tension: अमेरिका की चीन को चेतावनी, रूस को हथियारों की आपूर्ति की, तो बहुत बुरा होगा परिणाम

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि युद्ध में सहायक कई घातक वस्तुओं की चीन से रूस को चोरी-छिपे आपूर्ति हो रही है। चीन अब बड़ी मात्रा में इन वस्तुओं हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति पर विचार कर रहा है।

By AgencyEdited By: Anurag GuptaUpdated: Sun, 19 Feb 2023 08:03 PM (IST)
Hero Image
अमेरिका ने चीन को दी दुष्परिणाम की चेतावनी, कहा- रूस को हथियारों की आपूर्ति की, तो बहुत बुरा होगा

म्यूनिख, रायटर। जर्मनी के सुरक्षा सम्मेलन में पहले अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने चीन को चेताया तो रविवार को विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीनी समकक्ष वांग ई को आमने-सामने की वार्ता में चेतावनी दे डाली। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा कि चीन ने यदि यूक्रेन युद्ध में सहायक कोई भी सामग्री रूस को दी तो उसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे।

रूस को गोला-बारूज की आपूर्ति कर सकता है चीन

अमेरिका को आशंका है कि चीन हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति रूस को कर सकता है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के विदेश मंत्री वैश्विक सुरक्षा सम्मेलन से इतर गोपनीय स्थान पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए मिले थे। दोनों नेताओं की मुलाकात अमेरिका में चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने से उत्पन्न तनाव के बीच हुई है।

गुब्बारा प्रकरण के चलते ही इसी महीने ब्लिंकन ने अपना बीजिंग दौरा स्थगित कर दिया था। अब रूस को सैन्य सामग्री की आपूर्ति की आशंका ने अमेरिका और चीन के संबंधों में कड़वाहट बढ़ा दी है। ब्लिंकन ने कहा कि रूस को सैन्य सामग्री की आपूर्ति पर चीन के विचार करने से अमेरिका की चिंता बहुत बढ़ गई है। अगर चीन ने ऐसा किया तो अमेरिका और चीन के संबंध गंभीर दुष्परिणाम के शिकार हो जाएंगे।

China-Taiwan Conflict: US के खिलाफ बौखलाया चीन, ताइवान को हथियार बेचने वाली अमेरिकी कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

रूस को चोरी-छिपे घातक वस्तुओं की हो रही आपूर्ति

ब्लिंकन ने कहा कि युद्ध में सहायक कई घातक वस्तुओं की चीन से रूस को चोरी-छिपे आपूर्ति हो रही है। चीन अब बड़ी मात्रा में इन वस्तुओं, हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो स्थिति बिगड़ जाएगी। अमेरिका जल्द ही रूस को मिल रही सामग्री के बारे में जानकारी सार्वजनिक करेगा।

Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने लगाया पुतिन पर गंभीर आरोप, कहा- मानवता पर किया बड़ा अपराध

जवाब में वांग ई ने कहा कि अमेरिका की जिम्मेदारी है कि वह दोनों देशों के संबंधों में आई गिरावट में सुधार लाए। दोनों देशों के संबंधों में यह गिरावट चीन से जुड़े मामलों में अमेरिका के लगातार बल के प्रयोग से आई है। चीनी विदेश मंत्री ने इस सिलसिले में हाल ही में अमेरिकी वायुसेना द्वारा मार गिराए गए चीन के गुब्बारे का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि यह गुब्बारा मौसम की जानकारी के लिए उड़ाया गया था जो रास्ता भटककर अमेरिका के आकाश में पहुंच गया था। अमेरिका ने उस पर अतिरेक प्रतिक्रिया जताई।

चीन ने अमेरिका पर लगाया घृणात्मक व्यवहार का आरोप, जासूसी गुब्बारे को लेकर दोनों देशों में विवाद जारी