Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 2023 में सात लाख अधिक मौतें दर्ज, ड्रैगन के झूठ से उठा पर्दा

चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद करीब सात लाख अधिक मौतें दर्ज की गई है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में चीन में 2023 में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 690000 की वृद्धि देखी गई। मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

By Agency Edited By: Devshanker Chovdhary Updated: Wed, 17 Jan 2024 09:27 PM (IST)
Hero Image
चीन में जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 2023 में लगभग 700,000 से अधिक मौतें हुईं। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में 'जीरो कोविड पॉलिसी' खत्म होने के बाद मौतों की संख्या में असाधारण वृद्धि दर्ज की गई है, जो चौंकाने वाला आंकड़ा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट ने बताया कि 2023 में चीन में पिछले वर्ष की तुलना में करीब सात लाख अधिक मौतें दर्ज हुई हैं।

चीन में करीब सात लाख अधिक मौतें

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में जन्म दर में गिरावट और मौतों की संख्या में वृद्धि के बीच लगातार दूसरे वर्ष जनसंख्या में गिरावट हुई है। फोर्ब्स ने चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2023 में एक करोड़ 11 लाख लोगों की मौत हुई है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6,90,000 की वृद्धि देखी गई।

यह भी पढ़ेंः China COVID: कोरोना वायरस के मामलों ने फिर डराया, नए सब वेरिएंट JN.1 के सात नए मरीज मिले

कोविड-19 को माना जा रहा कारण

चीन में 2023 में मृत्यु दर प्रति 1,000 लोगों पर 7.87 मृत्यु थी, जबकि यह पिछले वर्ष प्रति 1,000 पर 7.37 थी। फोर्ब्स ने ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया कि मौतों की संख्या में अचानक वृद्धि के पीछे कोविड-19 एक कारण हो सकता है।

जीरो कोविड पॉलिसी का हुआ था विरोध

चीन ने कोविड-19 के दौरान देश में जीरो कोविड पॉलिसी लागू की थी, जिसके तहत लोगों को घरों से निकलना भी बंद हो गया था। चीन ने अपने लोगों पर कठोर नियम थोपा था। इस पॉलिसी का विरोध होने पर चीन ने इसे हटा दिया, जिसके बाद चीन में कोविड-19 के मामलों में तेजी से उछाल देखा गया।

यह भी पढ़ेंः China: चीन में क्यों बढ़ रही सांस की बीमारी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई इसके पीछे की असली वजह...

मौतों की संख्या भी छुपा रहा ड्रैगन

कोविड मामले में अचानक वृद्धि होने पर चीन ने दुनिया से अपनी सच्चाई छुपाने के लिए दैनिक परीक्षण बंद कर दिया, जिससे कोविड के मामले कम आने लगे और दुनिया को बताया कि अब कोविड कंट्रोल में है। हालांकि, चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि देश में कोविड-19 से 1,21,893 लोगों की मौत हुई है।

चीन ने जनवरी 2023 में बताया कि लॉकडाउन हटाए जाने के एक महीने बाद लगभग 60,000 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स ने अनुमान लगाया कि दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 के बीच चीन में करीब 10 लाख से 15 लाख लोगों की मौत हुई थी।