Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Health Supplement: जापान में हेल्थ सप्लीमेंट लेने से पांच की मौत, 114 अस्पताल में भर्ती; कईयों की किडनी में दिक्कत

जापान में हेल्थ सप्लीमेंट लेने से पांच की मौत हो गई जबकि 114 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोबायासी फार्मास्युटिकल ने पिछले हफ्ते अपने प्रोडक्ट को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी। आरोप है कि कंपनी मामले में देरी की है। इस हेल्थ सप्लीमेंट को खाकर कुछ लोगों में किडनी संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Fri, 29 Mar 2024 06:18 PM (IST)
Hero Image
जापान में हेल्थ सप्लीमेंट लेने से पांच की मौत, 114 लोग अस्पताल में भर्ती। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एपी, टोक्यो। जापान में हेल्थ सप्लीमेंट लेने से पांच की मौत हो गई, जबकि 114 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोबायासी फार्मास्युटिकल ने पिछले हफ्ते अपने प्रोडक्ट को बाजार से वापस लेने की घोषणा की थी। आरोप है कि कंपनी मामले में देरी की है। इस हेल्थ सप्लीमेंट को खाकर कुछ लोगों में किडनी संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं।

हालांकि, इसके पीछे के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है।कोबायाशी फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनिकोजी उत्पाद बेच रही है। पिछले तीन वर्षों में दस लाख पैकेज बेचे गए हैं, लेकिन 2023 में उत्पादित प्रोडक्ट के साथ यह समस्या सामने आई है। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनिकोजी का उत्पादन किया था।

कंपनी ने सप्लीमेंट सहित सभी उत्पादों को वापस लिया

कंपनी ने सप्लीमेंट सहित सभी उत्पादों को वापस लिया है जिनमें बेनिकोजी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि और मौतें हो सकतीं हैं। सप्लीमेंट्स को डाक्टर के प्रिस्कि्रप्शन के बिना दवा दुकानों पर खरीदा जा सकता है। उन्हें आशंका है कि वापसी से पहले इसे कुछ अन्य लोगों और विदेशी पर्यटकों ने खरीदा हो। कंपनी के अध्यक्ष अधिकारी अकिहिरो कोबायाशी ने लोगों से माफी मांगी है।

ये भी पढ़ें: 'बाइडन शर्म करो...', चुनावी चंदा जुटाते समय अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने लगे नारे; ओबामा और क्लिंटन के कार्यक्रम में भी हंगामा