Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bosnia: बोस्निया के एक स्कूल में हुई फायरिंग, दो की मौत, कई घायल

Bosnia School Firing बोस्निया के एक हाईस्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। पश्चिमी शहर संस्की मोस्ट के एक स्कूल में वहां कार्यरत व्यक्ति ने फायरिंग की जिससे दो कर्मचारियों की मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल हो गए हैं। फिलहाल हमले के कारण का पता नहीं चला है। स्कूल में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Wed, 21 Aug 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
गोलीबारी में स्कल के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। (सांकेतिक तस्वीर)

एपी, साराजेवो। उत्तर-पश्चिमी बोस्निया के एक शहर में बुधवार को एक हाई स्कूल में गोलीबारी हुई, जिसके चलते दो लोगों की मौत हो गई है। मृतक स्कूल के कर्मचारी थे। वहीं कई अन्य कर्मचारी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी बोस्निया की राजधानी साराजेवो से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सैन्स्की मोस्ट में एक माध्यमिक विद्यालय की इमारत में हुई। रिपोर्ट में स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया गया है कि उस व्यक्ति का स्कूल प्रबंधन के साथ विवाद था।

हमलावर ने कर्मचारियों पर चलाई गोली

रिपोर्ट में बताया गया कि उसने खुद को मारने का प्रयास करने से पहले स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य कर्मचारियों पर गोलियां चलाईं। बोस्निया में फिलहाल स्कूल गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद हैं, जिस कारण से शूटिंग के समय कोई कक्षाएं आयोजित नहीं की जा रही थीं।