Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पूर्व ISI प्रमुख को बोस्निया ट्रिब्यूनल को सौंपने से पाकिस्तान का इन्कार

पाकिस्तान ने चिकित्सा आधार पर अपने पूर्व आइएसआइ प्रमुख को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को सौंपने से इन्कार कर दिया। पाकिस्तान स्थित एक्सप्रेस ट्रीब्यून की रिपोर्ट के अनुसार ट्रिब्यूनल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल व इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआइ) के पूर्व प्रमुख जावेद नसीर को सौंपने को कहा था।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Sun, 18 Jul 2021 03:10 AM (IST)
Hero Image
पूर्व ISI प्रमुख को बोस्निया ट्रिब्यूनल को सौंपने से पाकिस्तान का इन्कार

इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान ने चिकित्सा आधार पर अपने पूर्व आइएसआइ प्रमुख को हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को सौंपने से इन्कार कर दिया। पाकिस्तान स्थित एक्सप्रेस ट्रीब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रिब्यूनल ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल व इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आइएसआइ) के पूर्व प्रमुख जावेद नसीर को सौंपने को कहा था। जावेद पर वर्ष 1990 के आसपास संयुक्त राष्ट्र की रोक के बावजूद सर्बियाई सेना के खिलाफ बोस्निया के मुस्लिम लड़ाकों की मदद करने का आरोप है।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल को बताया कि पूर्व जनरल की एक सड़क हादसे के बाद याददाश्त जा चुकी है, इसलिए वह इस मामले में किसी भी जांच का सामना करने में सक्षम नहीं हैं। हेग ट्रिब्यूनल की तरफ से सर्बियाई अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू किए जाने के बाद जावेद को युद्ध अपराध व बोस्निया में मानवता के खिलाफ अपराध के मामलों में समन जारी किया गया था। मामले की जांच में यह जानकारी सामने आई थी कि जावेद युद्ध के दौरान सक्रिय थे और बोस्नियाई लड़ाकों को हथियार व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई थी।