Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kenya Planting Trees: केन्या में 15 अरब पेड़ लगाने के लिए छुट्टी की घोषणा की, जलवायु परिवर्तन को लेकर उठाया कदम

केन्या सरकार ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए 13 नवंबर को देशव्यापी पौधारोपण दिवस के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। यह कदम 2032 तक 15 अरब पौधे लगाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उठाया गया है। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति विलियम रुटो की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने सोमवार को एक्स पर गजट सूचना पोस्ट कर घोषणा की।

By Jagran NewsEdited By: Abhinav AtreyUpdated: Tue, 07 Nov 2023 11:19 PM (IST)
Hero Image
केन्या में 15 अरब पेड़ लगाने के लिए छुट्टी की घोषणा की (फोटो, केन्या सरकार)

एपी, नैरोबी। केन्या सरकार ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए 13 नवंबर को देशव्यापी पौधारोपण दिवस के लिए सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। यह कदम 2032 तक 15 अरब पौधे लगाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उठाया गया है। पिछले हफ्ते राष्ट्रपति विलियम रुटो की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने सोमवार को एक्स पर गजट सूचना पोस्ट कर घोषणा की।

गृह मंत्री ने कहा है, 'सरकार ने सोमवार 13 नवंबर को देश भर में विशेष अवकाश घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश की जनता से हमारे देश को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों से बचाने के राष्ट्रीय प्रयासों में देशभक्तिपूर्ण योगदान के रूप में पौधे लगाने की उम्मीद है।'

सरकार वन क्षेत्र को 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने में जुटी

केन्या में वर्तमान में केवल सात प्रतिशत वन क्षेत्र है। सरकार वन क्षेत्र को 10 प्रतिशत से ज्यादा तक बढ़ाने के प्रयास में जुटी है। जलवायु परिवर्तन के कारण केन्या समेत हार्न आफ अफ्रीका में सूखे की गंभीर स्थिति है। देश में लगातार पांच साल से बारिश नहीं हो रही है।

कार्बन ग्लोबल वार्मिंग के मुख्य कारकों में से एक

पेड़ कार्बन को स्टोर करते हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग के मुख्य कारकों में से एक है। इसके विपरीत जंगलों की कटाई से लगातार जलवायु परिवर्तन में तेजी देखी गई है। यह पेड़ों के प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) को रोक देता है, इसलिए पेड़ अब कार्बन नहीं ले रहे हैं।

पर्यावरण मंत्रालय लोगों को पेड़ के पौधे उपलब्ध करवाएगा

केन्याई पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन मंत्रालय ने कहा कि हमारी तरफ से लोगों को पेड़ के पौधे उपलब्ध करावाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री सोइपान तुया ने कहा, "यह केन्याई लोगों के लिए हमारे पर्यावरण की रक्षा में एकजुटता से खड़े होने का क्षण है, यह हमिंगबर्ड के योगदान का दिन है, हम सभी जलवायु परिवर्तन संकट से लड़ने के लिए एकजुट हो रहे हैं।"

इकोसिस्टम तंत्र बहाली कार्यक्रम को प्राथमिकता

सितंबर 2022 में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से राष्ट्रपति रुटो ने राष्ट्रीय स्तर पर इकोसिस्टम तंत्र बहाली कार्यक्रम को प्राथमिकता दी है। पिछले हफ्ते केन्या दौरै पर आए राजा चार्ल्स तृतीय ने इस योजना की तारीफ की है। 

ये भी पढ़ें: Afghanistan: 'अफगानों के धैर्य की परीक्षा नहीं ले पाकिस्तान' तालिबान के कार्यवाहक उपविदेश मंत्री की चेतावनी