Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Russia Ukraine War: खेरसान में बनी युद्ध की आशंका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर लगाए खाली घरों को लूटने के आरोप

यूक्रेन ने सोमवार को रूस पर खेरसान शहर के खाली घरों को लूटने का आरोप लगाया है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने आम लोगों के भेष में आकर इन खाली मकानों को स्ट्रीट फाइट के लिए अपना ठिकाना बनाया है।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Mon, 07 Nov 2022 11:15 PM (IST)
Hero Image
खेरसान में बनी युद्ध की आशंका, यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर लगाए खाली घरों को लूटने के आरोप।

कीव, रायटर्स। यूक्रेन ने सोमवार को रूस पर खेरसान शहर के खाली घरों को लूटने का आरोप लगाया है। यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों ने आम लोगों के भेष में आकर इन खाली मकानों को स्ट्रीट फाइट के लिए अपना ठिकाना बनाया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन दोनों ही खेरसान में बनी तनावपूर्ण स्थिति को युद्ध का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव मान रहे है। शहर खाली करवा कर खाली मकानों को युद्ध के लिए बेस बनाने के आरोपों पर फिलहाल रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रूस ने खेरसान को करवाया खाली

बीते दिनों रूस ने शहरवासियों से शहर खाली करने आदेश दिए थे। रूस का मानना था कि यूक्रेन इस शहर पर वापस कब्जा स्थापित करने के लिए एक बड़ा हमला कर सकता है। बता दें कि खेरसान यूक्रेन कि एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है, जिस पर रूस युद्ध के ऐलान के बाद ने कब्जा किया था। जानकारों के मुताबिक इस शहर पर यूक्रेन वापस कब्जा करना चाहता है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस और यूक्रेन के सैनिक आमने-सामने होंगे।

खेरसान शहर में काट दी गई है बिजली-पानी की सप्लाई

इस तनावपूर्ण स्थिति में खेरसान शहर की बिजली और पानी की सप्लाई भी काट दी गई है। शहर में मौजूद रूस के अधिकारियों ने यूक्रेन पर बिजली और पानी की सप्लाई काटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह स्थिति ठीक करने की कोशिश कर रहे है। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि शहर की बिजली रूसी अधिकारियों ने काटी है और स्थिति तब तक ऐसी ही बनी रहेगी जब तक यूक्रेन शहर पर वापस कब्जा स्थापित नहीं कर लेता।

रूसी सैनिकों पर घरों को लूटने का आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने सोमवार को ट्वीट किया कि रूस द्वारा खेरसान निवासियों को उनके घरों से जबरदस्ती बाहर किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि शहर खाली करवा कर रूसी सैनिक वही कर रहे जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, ‘घरों की लूट’। ट्वीट में मायखाइलो ने लिखा की जिन लोगों की रूसी सैनिकों को सुरक्षा करनी थी, उन्हें ही लूटा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्रेमलिन ने अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की बातचीत पर टिप्पणी से किया इनकार

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर की मास्‍को यात्रा से जगी कई सारी उम्‍मीदें, जानें- इस पर क्‍या है जानकारों की राय