Jharkhand News: यूपी में झारखंड के तीन श्रमिकों की मौत, ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में झारखंड के तीन श्रमिकों की दबने से मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्रमिक ईंट की निकासी में लगे थे। इस दौरान ईंट भरभराकर गिर गिई जिससे अफरा-तफरी मच गई।
जागरण टीम, महराजगंज/रांची। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बृजमनगंज में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से झारखंड के तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई। हादसा बुधवार की शाम पांच बजे हुआ। घायल दो श्रमिकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नौसागर गांव के समीप बृजभूषण का ईंट भट्ठा है। बुधवार की शाम श्रमिक ईंट की निकासी में लगे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर श्रमिकों के ऊपर गिर गई, जिससे अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने श्रमिकों को बाहर निकाला।
मलबे में दबने से 30 वर्षीय संतोष उराव, 36 वर्षीय पावर्ती और 21 वर्षीय सुशीला उराव जीमा की मौके पर मृत्यु हो गई। रमेश और शांति को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धानी पहुंचाया गया।
यहां से दोनों को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि मृतकों के स्वजनों को आपदा निधि से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ईंट भट्ठा पर सुरक्षा मानक थे या नहीं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इनकी हुई मृत्यु
- संतोष उराव, निवासी बेटहट जामुन टोली जनपद लोहरदगा, झारखंड
- पार्वती, निवासी पतरातु, खलिहान टोली थाना किसको, लोहरदगा, झारखंड
- सुशीला उराव जीमा, निवासी बरवाट टोली, थाना कुडू, लोहरदगा, झारखंड
यह हैं घायल
- रमेश, निवासी खलिहान, पतरातु टोली, बठाडू, लोहरदगा झारखंड
- शांति, निवासी, बोंगा थाना, बगाडू जनपद, लोहरदगा झारखंड
ये भी पढ़ें-