Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Numerology Horoscope 25 to 31 December 2023: इस साल के अंत में बदल जाएगा आपकी किस्मत का खेल, पढ़ें राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 25 to 31 December 2023 अंक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र का एक भाग है। इसकी सहायता से किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो चलिए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा जी से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा और संबंध जैसे क्षेत्रों में सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 24 Dec 2023 11:01 AM (IST)
Hero Image
Weekly Numerology Horoscope 25 to 31 December 2023

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Weekly Numerology Horoscope 25 to 31 December 2023: ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसके द्वारा हम ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की बहुत-सी बातें पता लगा सकते हैं।

आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि यह नया सप्ताह करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य - इस सप्ताह पिछली हार आपके मन पर हावी हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहें अनावश्यक रूप से अपने ऊपर प्रहार न करें। छोटे-छोटे काम सावधानी से करने का प्रयास करें, गलती होने की संभावना है। कारोबारी लोगों को कारोबार में झटका लग सकता है।

स्वास्थ्य - नकारात्मक विचार डर बहुत सारी नीची भावनाएं दे सकता है। ज्यादा सोचने से निराशा हो सकती है। अच्छे लोगों से मिलने के लिए समय निकालें। अपनी ऊर्जाओं को ऊपर उठने में खर्च करें।

शिक्षा - परीक्षा की तैयारी में बहुत अधिक देरी आपके प्रदर्शन में बाधा डाल सकती है। आलस्य का त्याग करें। नई संभावनाएं तलाशने और विकास के लिए समय निकालें। सकारात्मक रहें।

संबंध - आप और आपके साथी के बीच की दूरियों के कारण आपके रिश्ते की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। ऐसी बातें न बोलें, जो उन्हें अच्छी न लगें। दूसरे व्यक्ति के बारे में सोचें और फिर प्रतिक्रिया दें। लापरवाही के कारण धन हानि संभव है।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य - अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने के लिए काफी प्रयासों की आवश्यकता होगी। कमाई के नए तरीके खोजें। व्यवसायी लोग अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है।

स्वास्थ्य - अपनी दिनचर्या को संतुलित करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ मिलेगा। रिकवरी होने से दवाएं कम हो सकती हैं। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार ग्रहण करें।

शिक्षा - इस सप्ताह चुनौतियों से पहले समाधान सामने आ सकता है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति जिम्मेदार होना वरदान की तरह साबित होगा।

संबंध - रिश्ते को खुशहाल बनाने की संतुलन ही कुंजी है। इस सप्ताह आप खुश रहेंगे। अपने साथी को लाड़-प्यार दें। साथ ही कुछ गुप्त निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा इंटरनेशनल जर्नी का प्लान बन सकता है।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य - दफ्तर के कामकाज में गैजेट के इस्तेमाल की बजाय हाथ से काम करने की अधिक जरूरत पड़ेगी। शारीरिक कार्य बढ़ेगा। पैसों को संभालने के रूढ़िवादी तरीके आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कारोबारी लोग व्यापार में निवेश करेंगे।

स्वास्थ्य - इस सप्ताह स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। डॉक्टरों से मिलना काफी संतोषजनक हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधान रहें।

शिक्षा - जिन लोगों ने डिग्री पाठ्यक्रम लिया है उन्हें उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आप जो चाहते हैं इस सप्ताह उसी पर अपना फोकस करें।

संबंध- लंबे समय से चला आ रहा रिश्ता विवाह के बंधन में बदल सकता है। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। संपत्ति निवेश करने में ऊर्जा खर्च होगी। साथ ही विशेष कार्य के लिए पारंपरिक कपड़े खरीद सकते हैं।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य - करियर काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऑफिस के कारण अनावश्यक काम करने में काफी मेहनत बर्बाद हो सकती है।

स्वास्थ्य - हर छोटी-छोटी समस्या के लिए दवा पर बहुत अधिक निर्भरता स्थितियों को और भी खराब कर सकती है। प्राकृतिक उपचार काफी मददगार हो सकते हैं। साथ ही अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शिक्षा - समय और प्रयास की बर्बादी काफी निराशाजनक हो सकती है। अपने प्रोजेक्ट सबमिशन को पूरा करने के लिए अनावश्यक पैसे बर्बाद हो सकते हैं। उचित शेड्यूल का पालन करें।

रिश्ता - जिम्मेदारी से बचना बड़े झगड़े का कारण बन सकता है। अपनी प्रतिबद्धताओं के प्रति जिम्मेदार रहें। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने में धन खर्च होगा।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

काम - नौकरी की परिस्थितियां आपको काम करने के लिए प्रेरित करेंगी। अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें। यह सप्ताह थोड़ा थका देने वाला होगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल है।

स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, भले ही कोई छोटी सी समस्या हो। उचित देखभाल करें और स्वस्थ रहें। आश्वस्त रहें कि आप सब कुछ संभाल सकते हैं। अपने दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखें।

शिक्षा - इस सप्ताह आप शिक्षकों की नजरों में बेस्ट दिखेंगे। काम में सक्रिय रहना महत्वपूर्ण होगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ- साथ दूसरों की बातों को सुनें। आपकी सूझबूझ की सराहना होगी।

संबंध- यह सप्ताह आपके रिश्ते के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए शांत रहें। साथ ही अपने साथी का ख्याल रखें।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य - यह इच्छा पूरी होने वाला सप्ताह है। कार्यालय में मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हाथ में आए कार्यों को पूरा करने में आनंद मिलेगा। साथ ही आप इस सप्ताह अपने काम में व्यस्त रहेंगे। कारोबारी लोग नए लॉन्च या विस्तार के लिए जश्न की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य - किसी भी प्रकार के अतिभोग से बचना चाहिए। ज्यादा भावुक होना आपको मुश्किल में डाल सकता है। शांत रहने का प्रयास करें।

शिक्षा - इस सप्ताह कुछ काम छूट सकते हैं। समय पर प्रोजेक्ट सबमिशन करने में देरी हो सकती है, क्योंकि आपके काम में बहुत अधिक विघ्न पड़ेगा। इस सप्ताह अपने कम्फर्ट जोन निकलना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

संबंध - वर्चस्व आपके और आपके साथी के बीच मनमुटाव पैदा कर सकता है। अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। साथ ही अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। पारिवारिक निवेश काफी फायदेमंद हो सकता है।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य - सच्ची मेहनत से तरक्की हासिल की जा सकती है। आपके कार्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही व्यवसायी महिलाएं सोने या संपत्ति में निवेश कर सकती हैं।

स्वास्थ्य - पर्याप्त से अधिक होने पर भी कम की भावना हो सकती है, जो अवसाद का कारण बन सकता है। आपके पास जो है, उसपर ध्यान केंद्रित करें।

शिक्षा - अनुशासन के साथ दिनचर्या का पालन करें और समय पर कार्य को पूरा करें। साथ ही अपने प्रोजेक्ट सबमिशन में देरी न करें।

रिलेशनशिप - अपने साथी के साथ झगड़े से बचें। रिश्ते को बचाने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना अच्छा होगा।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

काम - हर तरफ से अवसर बरस रहे हैं। अतिरिक्त आय के साथ नई जिम्मेदारियां आएंगी। आउटस्टेशन यात्राएं आपको बहुत अधिक काम में उलझा देंगी। साथ ही सभी दिशाओं से समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा एक बड़ा अवसर आपकी ओर आएगा।

स्वास्थ्य - परिपक्व वैकल्पिक उपचार दर्द के लिए फायदेमंद होंगे। कंप्यूटर पर बहुत अधिक काम समस्या का कारण बन सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

शिक्षा - आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही आप बेहतर उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं। गुरु के निर्देश आपके हित में होंगे। नई चीजों को चुनना संभव है।

संबंध - इस सप्ताह आपका रिश्ता प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। आपका पार्टनर अपने प्लान से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। साथ ही बाहरी यात्राओं की योजना बन सकती है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य - अपने काम के प्रति एक कठोर दृष्टिकोण आपको अपना काम करने में मदद कर सकता है। पैसों की मुश्किलें आपको परेशान कर सकती हैं। गैजेट्स पर बहुत अधिक निर्भरता आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। साथ ही ज्यादा दवाई लेने से बचें। नकारात्मक विचार से दूर रहने की कोशिश करें।

शिक्षा - नई चीजों से जुड़ने में पैसा बाधा नहीं बनेगा। गैजेट्स के साथ काम करना काफी फायदेमंद हो सकता है। ज्यादा समय गैजेट्स पर खर्च करने से बचें। मैन्युअल प्रयास की आदत भी रखें।

संबंध - शादी करने या फिर किसी रिश्ते में बंधने के लिए जल्दबाजी न करें। अपने आप में यथार्थवादी बनें। अपने साथी को समय दें और उनका ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।