Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सात सीटों वाली किस MPV और SUV को ग्राहकों ने किया सबसे ज्‍यादा पसंद, June 2024 में किन गाड़ियों की कैसी रही मांग, जानें डिटेल

भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। June 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top 5 लिस्‍ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 14 Jul 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
June 2024 के दौरान 7 Seater MPV and SUV में किसकी कैसी रही मांग, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। June 2024 में देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई है। बिक्री के मामले में बीते महीने में किन सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्‍प के साथ आने वाली इस एमपीवी की June 2024 में 15902 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि June 2023 में इसकी कुल 8422 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Scorpio

सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी June 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 12307 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल June में यह संख्‍या 8648 यूनिट्स की थी।

यह भी पढ़ें- June 2024 में कैसी रही Compact Sedan Car सेगमेंट की बिक्री, ग्राहकों ने किस गाड़ी को किया सबसे ज्‍यादा पसंद, जानें डिटेल

Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जा रहा है। इस एमपीवी को भी ग्राहक काफी ज्‍यादा पसंद करते हैं। June 2024 के दौरान इसकी कुल 9412 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल June 2023 में इसकी सिर्फ 8361 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero

स्‍कॉर्पियो के बाद इस लिस्‍ट में महिंद्रा की एक और एसयूवी शामिल है। कंपनी की ओर से बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर किया जाता है। महिंद्रा की इस एसयूवी की June 2024 में कुल 7365 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि June 2023 के दौरान इसकी कुल 8686 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra XUV 700

महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो और बोलेरो के बाद टॉप-5 लिस्‍ट में XUV 700 भी शामिल हुई है। बीते महीने इसकी कुल 5928 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले June 2023 में इस एसयूवी को 5391 लोगों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- Kia Sonet Facelift Review 2024 : कैसी है किआ की सोनेट X Line Diesel एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा या होगा नुकसान, जानें डिटेल