Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Harrier के लिए करना होगा लंबा इंतजार, खरीदने से पहले जानिए कितना है वेटिंग पीरियड

वाहन निर्माता कंपनी 17 अक्टूबर 2023 को नई हैरियर को लेकर आएगी। ये एसयूवी कुल XE XM XMS XT+ XZ XZ+ और XZA+(O) वेरिएंट में आती है।इस कार की कीमत 15.20 लाख रुपये एक्स शोरूम है।इस कार के नए मॉडल में ADAS और छह -स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे ऑप्शन मिलते हैं।इस कार में ग्राहक को कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 15 Oct 2023 07:00 PM (IST)
Hero Image
कार की कीमत 15.20 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें, टाटा की सबसे अधिक सेल होने वाली कार में से एक हैरियर है। मार्केट में इस कार को पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था।

वाहन को इस साल के शुरुआत में ही एक अपडेट मिला था। अब वाहन निर्माता कंपनी 17 अक्टूबर 2023 को नई हैरियर को लेकर आएगी। लेकिन आप हैरियर के अभी वाले वेरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको बता दें, इस कार के लिए आपको लगभग छह सप्ताह तक का इंतजार करना होगा।

कार की कीमत 15.20 लाख रुपये है 

ये एसयूवी कुल XE, XM, XMS, XT+, XZ, XZ+ और XZA+(O) वेरिएंट में आती है। इस कार की कीमत 15.20 लाख रुपये एक्स शोरूम है। वहीं आप जो वेरिएंट को सेलेक्ट करेंगे उस हिसाब से ही आपको कार मिलेगी। हर वेरिएंट पर अलग अलग वेटिंग पीरियड है।

ADAS और छह -स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता

इस कार के नए मॉडल में ADAS और छह -स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इसमें ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक के साथ Kryotec 170 टर्बोचार्ज्ड BS6 स्टेप 2 डीजल इंजन मिलता है। जो 167 hp और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कलर ऑप्शन

इस कार में ग्राहक को कई कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें रॉयल ब्लू, ट्रॉपिकल मिस्ट, कैलीप्सो रेड, ऑर्कस व्हाइट और डेटोना ग्रे। साथ ही ओबेरॉन ब्लैक पेंट स्कीम मिलता है। इस कार में फीचर्स के तौर पर ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन चेंज अलर्ट, हाई बीम असिस्ट, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) मिलता है।

यह भी पढ़ें-

Car Safety Tips: कार में हो रहे लीकेज को न करें इग्नोर, इन तरीकों से कर सकते हैं घर बैठे ठीक

Best 5 Affordable Cars: 7 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं ये जबरदस्त गाड़ियां, डिजाइन और फीचर्स भी हैं दमदार