Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां, अगले साल लेकर आएगी दमदार रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां

दिन पर दिन वाहन निर्माता कंपनियां बैटरी से चलने वाली नए वाहनों को लॉन्च कर रही है।धीरें-धीरें भारत में ईवी की चलन बढ़ते जा रहा है लेकिन आज भी भारत पीछे है।अगले साल भारत में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।आज हम इन गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Wed, 14 Dec 2022 05:39 PM (IST)
Hero Image
कंपनियां लेकर आएगी अगले साल दमदार रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में दिन पर दिन ईवी का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। लेकिन आज भी भारत ईवी के मामले में काफी पीछे है। इसके लेकर कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अब अपनी ईवी को लॉन्च कर रही है। इसके साथ ही दिन पर दिन भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत भी काफी तेजी से बढ़ रही है और ईवी लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो रहा है। चलिए आपको बताते अगले साल कौन -कौन सी कारें लॉन्च होगी।

Tata Altroz EV

भारतीय बाजार में टाटा ने 2019 में जिनेवा मोटर शो में अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक के ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट का प्रदर्शन किया था। ये ईवी ALFA प्लेटफॉर्म पर आधारित है । कंपनी इस हैचबैक को 2023 में लॉन्च कर सकती है। Tata Altroz EV में पहले से ही लॉन्च किए गए Nexon EV जैसे सामान्य इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, PDU (पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट) और बैटरी पैक जैसे कई मिलते जुलते फीचर्स हैौ। इसकी कीमत लगभग 12- 15 लाख रुपये तक की हो सकती है।

Citroen C3 EV

हाल के दिनों में सिट्रोन ने अपनी इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी किया था। आपको बता दे कंपनी का ये ëC3 नाम से पहला इलेक्ट्रिक वाहन और तीसरा मॉडल होगा। कंपनी इस कार को 2023 के माध्यम में लॉन्च कर सकती है। इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। EV साइड प्रोफाइल के रूप में ICE C3 प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। कंपनी इसकारन में कई कॉसटेमैटिकर बदलाव करेगी। ऐसी संभावना है कि 300km की रेंज के साथ एक छोटा बैटरी पैक भी इसमें मिल सकता है। मौजूदा ICE C3 में क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर, ORVMs के लिए मैनुअल एडजस्टमेंट और कई अन्य जैसी कई सुविधाएं इस, कार में मिल सकती है। इसकी कीमत 5.71 लाख रुपये से 8.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

MG Air EV

एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी एयर ईवी को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है.। कंपनी इस कार को 5 जनवरी 2023 में पेश कर सकती है। इसे दिल्ली के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। ये एक 2-डोर, 4-सीटर गाड़ी है और अनिवार्य रूप से यह इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध Wuling Air EV का रीवैज वेरिएंट है। Air EV लंबाई में तीन मीटर से छोटा है, इसमें फ्रंट एंड की चौड़ाई में फैली एक एलईडी स्ट्रिप, वर्टिकल स्टैक्ड ड्यूल-बैरल हेडलाइट्स, 12-इंच स्टील व्हील्स के साथ स्टाइलिश कवर्स और रियर में एक एलईडी बार भी मिलता है। कंपनी के अनुसार इसमें बड़ी बैटरी पैक मिलती है जो 300 किमी की रेंज प्रदान करती है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च होने के बाद Air EV का मुकाबला Tata Tiago EV और Citroen C3 EV से होगा।

MG 4 EV

इस लिस्ट में शामिल एमजी 4 ईवी भी है।ये एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हैचबैक कार है । इसे एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद 452 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Apple car play और Android Auto और MG iSMART ऐप कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का कलर टचस्क्रीन भी मिलता है। इसमें दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। एक 51kWh और एक बड़ा 64kWh; पूर्व 170hp का पावर जनरेट करता है। जबकि बाद वाला 203hp का पावर जनरेट करता है। MG का दावा है कि छोटा बैटरी पैक 350km तक की रेंज दोे सकता है.। बल्कि बड़ा वाला WLTP साइकिल पर 452km का रेंज प्रदान करता है। सेफ्टी के तौर पर इसमें एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन अलर्ट सहित MG पायलट ADAS सिस्टम भी मिलता है।

Hyundai Kona facelift

इस लिस्ट में शामिल हुंडई की अपडेट कोना ईवी भी शामिल है। जुलाई 2019 में इसे लॉन्च किया गया था। ये Hyundai Kona Electric भारत में Hyundai की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार थी। हुंडई कोना इलेक्ट्रिक को 2020 में अपडेट किया गया था और इस मॉडल को 2022 में किसी समय में आने की उम्मीद है। हुंडई कोना में 39.2kWh की बैटरी और 136hp की मोटर के साथ 304km रेंज या 64kWh की बैटरी और एक 483km रेंज के लिए 204hp मोटर मिलता है। इसकी कीमत 24-26 लाख रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें-

Audi Q2 लग्जरी कॉम्पैक्ट SUV हुई बंद, जानें इसके डिस्कंटीन्यू होने की वजह

नए साल की शुरुआत में होगी इन धांसू गाड़ियों की एंट्री, लिस्ट में महिंद्रा और टाटा का भी नाम शामिल