Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming EVs : बजट को करें तैयार! भारतीय बाजार में आने वाली ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां , यहां देखें लिस्ट

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है इसका साफ असर सितंबर के सेल्स रिपोर्ट में देखा जा सकता है। वहीं इसके बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां अपने ईवी कार को निकाल रही है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:08 AM (IST)
Hero Image
भारतीय बाजार में आने वाली ये धांसू इलेक्ट्रिक गाड़ियां

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Upcoming EVs : भारतीय बाजार में आज के समय में काफी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन का चलन बढ़ा रहा है। वहीं हाल के दिनों में कई कंपनियों ने अपनी ईवी से पर्दा उठाया है। अगर आप भी अपने लिए एख नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है ।

Mahindra XUV400

भारतीय बाजार में कंपनी ने पिछले महीने ही इस कार का अनावरण किया है। और यह X100 प्लेटफॉर्म पर XUV300 के रूप में  आधारित है। आपको इस कार में अधिक बूट स्पेस भी मिलेगी। 39.4 kW का बैटरी पैक इसमें दिया गया है जिसे आप एक बार चार्ज करने पर 456 किमी की MIDC रेंज प्राप्त होती है। इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स, एमजी जेडएस ईवी और आगामी बीवाईडी एट्टो 3 है। कंपनी इसकी टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से शुरू करेगी और इसकी डिलीवरी 2023 के अंत से शुरू हो जाएगी।

BYD Atto 3

कंपनी ने हाल के दिनों में इसका अनावरण किया है। आपको बता दें चीनी ब्रांड अगले साल पांच सीटों की 15 हजदार यबविट्स सेल करने की योजना बना रही है। इसकी डिलिवरी साल 2023 के पहले महीने से शुरप हो जाएगी। इसमें 60.48 kWh बैटरी पैक की पावर रेटिंग 201 PS और अधिकतम टॉर्क 310 Nm का है। ये 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

MG Compact EV

एमजी की आने वाली  टू-डोर सिटी इलेक्ट्रिक कार Wuling Air EV पर आधारित होगी लेकिन इसकी कीमत Tiago EV से सस्ती नहीं हगी। इसमें 10.25-इंच स्क्रीन (एक इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए), ईपीबी, कनेक्टेड टेक जैसी कई सुविधाएं मिलती है। 

ये भी पढ़ें- 

Hyundai Upcoming Cars: भारतीय बाजार में अगले साल दस्तक देंगी हुंडई की ये गाड़ियां, जानें क्या कुछ होगा खास

Safest Cars In India : कार लेने से पहले जानें GNCAP सेफ्टी रेटिंग, कितनी सुरक्षित आपकी गाड़ी