Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha 2024: पिंडदानियों के लिए गया में फर्स्ट क्लास व्यवस्था, रहने से लेकर ये सभी सुविधाएं रहेंगी बिल्कुल फ्री

पितृ पक्ष 2024 में गया आने वाले पिंडदानियों के लिए गांधी मैदान में टेंट सिटी बनाया गया है। यहां एक साथ 2500 पिंडदानी यहां ठहर सकते हैं और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। मनोरंजन के लिए जगह-जगह एलसीडी टीवी लगाई गई है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Tue, 17 Sep 2024 10:56 PM (IST)
Hero Image
गयाजी में पिंडदानियों के लिए निशुल्क टेंट सिटी अबासन की की गई शुरुआत

जागरण संवाददाता, गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि गयाजी पितृपक्ष मेला में आने वाले पिंडदानियों के लिए गांधी मैदान में टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

पर्यटन विभाग के देखरेख में करीब 25 00 क्षमता वाले टेंट सिटी का निर्माण हुआ है। टेंट सिटी का शुभारंभ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार और जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एस एम ने संयुक्त रूप से की है। 

मिली जानकारीके मुताबिक, टेंट सिटी में शौचालय, साफ सफाई, रोशनी, सुरक्षा, गंगाजल, लौकर पंखा सहित सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है।

एक साथ ठहर सकते हैं 2500 पिंडदानी

डीएम ने बताया कि टेंट सिटी में एक साथ 2500 पिंड दानी ठहर सकते हैं, जिसे कोई शुल्क नहीं लगेगी। यह 10 सिटी का निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा कराया गया है जो हाई क्वॉलिटी का है, हवादार और रोशनी नुमा है।

मनोरंजन के लिए जगह-जगह लगवाई गई है एसीडी टीवी

पिंडदानियों के मनोरंजन के लिए सूचना एवं प्रसारण विभाग ओर से जगह-जगह एलसीडी टीवी लगाई गई है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

टेंट सिटी उद्घाटन के बाद प्रथम दिन करीब 50 पिंडदानी ठहरे हुए हैं। जिन्हें प्लास्टिक में पैक गंगाजल उपलब्ध कराया गया है। गंगाजल का सेवन पीने या पितरों को तर्पण करने के लिए कर सकते हैं।

साफ-सफाई की फर्स्ट क्लास व्यवस्था

साफ-सफाई के लिए नगर निगम के कर्मी निरंतर लगे हुए हैं। टेंट सिटी पर निगरानी रखने के लिए रोस्टर अनुसार पदाधिकारी भ्रमण करेंगे। यह भी बताया गया कि टेंट सिटी में ठहरने वाले सभी पिंडदानियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितरों का तर्पण करते समय करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के लिए बिहार सरकार के इस स्पेशल पैकेज की बढ़ी डिमांड, देशभर के श्रद्धालु करा रहे बुकिंग

Pitru Paksh 2024: पितरों को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान