Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुभाष सिंह की पुण्यतिथि पर नेताओं का जमावड़ा, राधामोहन बोले- पूर्व मंत्री का सपना, बिहार में हो BJP का CM

पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह की पहली पुण्यतिथि पर गोपालगंज के सदर प्रखंड के खवाजेपुर गांव में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा लाेजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान डॉ. संजय जयसवाल जनार्दन सिंह सिग्रीवाल विधान परिषद सदस्य जनक राम और सदर विधायक कुसुम देवी ने पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

By Rajat KumarEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 16 Aug 2023 08:04 PM (IST)
Hero Image
पूर्व मंत्री सुबाष सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर इकट्ठा हुए भाजपा नेता व अन्य। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, गोपालगंज: पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण किया गया।

प्रतिमा के अनावरण के बाद सदर विधायक कुसुम देवी ने सभी अतिथि का स्वागत किया। अपनी भावना प्रकट करते हुए सदर विधायक कुसुम देवी ले कहा कि आप सभी ने जो स्नेह मुझे व मेरे परिवार को दिया है, वह हमेशा याद रहेगा।

सुभाष जी का सपना था, बिहार में BJP का CM हो: राधामोहन

अनावरण कार्यक्रम के अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री सुभाष सिंह को जनता से बेहद खास लगाव था। वे लगातार चार बार विधायक बनकर सदन में पहुंचे। वे मंत्री भी रहे। सुभाष सिंह का सपना था, बिहार में भाजपा का सीएम हो।

उन्होंने कहा कि सुभाष सिंह के निधन पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हम लोगों को शपथ लेना है कि उनके इस सपने को पूरा करने का काम करेंगे।

जमीन से जुड़े नेता थे सुभाष सिंह: सम्राट चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पूर्व मंत्री सुभाष सिंह को याद करते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे। वह हमेशा लोगों की चिंता करते थे।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूर्व मंत्री के निधन को एक साल हो गया, लेकिन ऐसा लगता है कि वह हमारे बीच आज भी जिंदा है। वह हमेशा पार्टी व अपने कार्यकर्ता के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र की चिंता करते थे।

लालू परिवार के हाथ में बिहार सौंपना चाहते हैं नीतीश: नेता प्रतिपक्ष

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर गोपालगंज पहुंचे भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नीतीश कुमार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए सत्ता में बैठाने का कार्य किया।

नीतीश कुमार अब बिहार की सत्ता को लालू परिवार को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। इससे जनता सहमी हुई है। बिहार में शराबबंदी का नाटक चल रहा है।