Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिणत करने के लिए पूर्व मंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

मुंगेर । डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिणत करने के लिए पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने र

By JagranEdited By: Updated: Thu, 25 Feb 2021 08:42 PM (IST)
Hero Image
डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिणत करने के लिए पूर्व मंत्री ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

मुंगेर । डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में परिणत करने के लिए पूर्व मंत्री शैलेश कुमार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है।

पत्र में पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि जमालपुर में पूर्व रेलवे डीजल शेड से विगत महीनों से लगातार वर्कलोड कम किया जा रहा है। डीजल लोको इंजन की संख्या भी कम हो गई है। जिसके कारण डीजल शेड के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। इस कारण यहां कार्यरत रेल कर्मियों में असंतोष व्याप्त है। पूरे देश में रेलवे का विद्युतीकरण हो रहा है। ऐसे में पूर्व रेलवे के इस महत्वपूर्ण लोको शेड को इलेक्ट्रिक लोको शेड में बदलने की आवश्यकता है। इसलिए तत्काल इसे इलेक्ट्रिक लोको शेड घोषित कर दिया जाए। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रेल कारखाना जमालपुर एक महत्वपूर्ण संस्थान है। रेल कारखाना को जमालपुर शहर के कल्याणकारी कार्यों में भी हाथ बटाना चाहिए। जमालपुर की लगभग सभी रेलवे कॉलोनी की सड़कों की स्थिति जर्जर बनी हुई है और कॉलोनी की चारदीवारी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसे तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल जमालपुर भी चिकित्सा के ²ष्टिकोण से रेल कर्मी और आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है। जिसे स्पेशलिटी इंस्टिट्यूट घोषित करते हुए यहां विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराई जाए। रेल इंजन कारखाना जमालपुर को वर्क लोड देने की मांग भी पूर्व मंत्री ने की। उन्होंने सफियाबाद हॉल्ट को उपयोगी बताते हुए उसे दोबारा पुनर्जीवित करने की भी मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि जमालपुर कारखाना और डीजल शेड को बचाने के लिए रेल मंत्री को स्वयं हस्तक्षेप करना चाहिए।