Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गिरा पेड़, एक बच्ची की मौत... दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

शुक्रवार शाम बरियारपुर थाना की कटेसर पंचायत के मरुआहां गांव में पेड़ गिड़ने से एक बच्ची की मौत हो गई है और वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे को एसकेएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है। बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सूखे पेड़ के नीचे बच्चे खेल रहे थे और पेड़ अचानक गिर गया।

By Prem Shankar Mishra Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Fri, 08 Mar 2024 11:17 PM (IST)
Hero Image
पेड़ गिरने से एक बच्ची की हुई मौत और एक गंभीर रूप से हुआ घायल (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, सकरा (मुजफ्फरपुर)। बरियारपुर थाना की कटेसर पंचायत के मरुआहां गांव में शुक्रवार शाम पेड़ गिड़ने से एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

बताया जा रहा कि महाशिवरात्रि को लेकर मरूआहां गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सूखे पेड़ के नीचे बच्चे खेल रहे थे। पेड़ के अचानक गिरने से उनमें दो बच्चे दब गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों की मदद से पेड़ की डालियों को हटाया गया।

इसमें गांव की निधि कुमारी (सात) और पीयूष कुमार (पांच) पूरी तरह दब गए थे। दोनों को बाहर निकाला गया। निधि की वहीं मौत हो गई। वहीं पीयूष को स्वजन ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। निधि का पिता संजय सहनी असोम में चटाई बनाने का काम करता है।

दीमक के कारण खोखला था पेड़

बताया जा रहा कि मंदिर के पास सूखा विशाल पेड़ दीमक लगने से वह अंदर से खोखला था। देर शाम उसकी डाली पर निधि लटकी हुई थी। नीचे उसका चचेरा भाई पीयूष भी खेल रहा था। अचानक से पेड़ गिर गया। दोनों इसमें दब गए। पेड़ गिरने की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े।

जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता निधि की मौत हो गई। बरियारपुर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि एक बच्ची की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है।

ये भी पढे़ं- लालू यादव के टारगेट पर अब ये नेता, तैयार कर ली पूरी कुंडली; अब शुरू होगा असली 'खेल'

ये भी पढे़ं- Nitish Kumar को लेना पड़ रहा 500 करोड़ का लोन, आखिर इन पैसों का क्या करेगी बिहार सरकार?