Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Weather: प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, चार दिनों तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना; बारिश की कोई उम्मीद नहीं

Bihar Weather Update पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मानसून के कमजोर होने से फिलहाल प्रदेश में वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। वर्षा न होने की स्थिति में वातावरण शुष्क हो सकता है। इससे वातावरण में उमस बढ़ेगी। राज्य में बक्सर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Tue, 29 Aug 2023 07:29 AM (IST)
Hero Image
Bihar Weather: प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून, चार दिनों तक गर्मी छुड़ाएगी पसीना; बारिश की कोई उम्मीद नहीं

जागरण संवाददाता, पटना : प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। फिलहाल राज्य में मानसून काफी कमजोर पड़ गया है। ऐसे में, अगले चार दिनों तक राज्य में वर्षा के आसार बहुत कम है।

हालांकि, वातावरण में व्याप्त नमी, धूप के संपर्क में आने के बाद उमस बढ़ायेगी। अगले चार दिनों में राज्य के तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे राज्य के लोगों को दिन में काफी परेशानी हो सकती है।

प्रदेश में वर्षा की कोई उम्मीद नहीं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में मानसून के कमजोर होने से फिलहाल प्रदेश में वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। वर्षा न होने की स्थिति में वातावरण शुष्क हो सकता है। इससे वातावरण में उमस बढ़ेगी।

पिछले चौबीस घंटे में सुपौल में 10 मिलीमीटर, किशनगंज में 6.4 मिलीमीटर एवं ठाकुरगंज में 2.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। फिलहाल मानसून की ट्रफ लाइन नेपाल की तराई से गुजर रही है।

बक्सर रहा राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान

राज्य में बक्सर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। बक्सर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, छपरा में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चार दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

नदी किनारे वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत

पटना मौसम विज्ञान केंन्द्र ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान किया है कि फिलहाल नेपाल के तराई वाले इलाके में आजकल वर्षा की संभावना काफी बढ़ गई है।

ऐसे में, नेपाल से निकलने वाली नदियों में अचानक बाढ़ आ सकती है। खासकर गंडक, कमला-बलान, कोसी, बूढ़ी गंडक, बागमती के किनारे रहने वाले लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इन नदियों में अचानक पानी बढ़ सकता है।