Chirag Paswan: 'भारत को बुरा-भला कहने की आदत...', राहुल गांधी पर भड़के चिराग पासवान
राहुल गांधी ने टेक्सास देश में आरएसएस और केंद्र सरकार पर कई बयान दिए। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उनके बयान पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी निजी फायदे के लिए राजनीति करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर भारत को बुरा-भला कहने की आदत डाल ली है।
राज्य ब्यूरो, पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सास में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। चिराग ने कहा कि राहुल गांधी निजी फायदे के लिए राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा, जिस तरह से राहुल गांधी ने विदेश जाकर भारत को बुरा-भला कहने की आदत डाली है, वह कहीं न कहीं गलत राजनीति की परंपरा की शुरुआत है।
'सत्ता पक्ष और विपक्ष में हमेशा से...'
पासवान ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष में हमेशा से मतभेद रहे हैं, लेकिन अपने राजनीतिक मतभेदों को अपने निजी राजनीतिक फायदे के लिए विदेशी मंच पर जाकर अपने ही देश को बुराई करना ठीक नहीं है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी आप नेता प्रतिपक्ष हैं, आप सरकार के सामने अपने सुझाव, अपनी चिंताएं भी रख सकते हैं, लेकिन विदेश जाकर इस तरह भारत को बुरा -भला कहना ठीक नहीं है।
रोहतास: भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को संयुक्त मोर्चा सदस्यता अभियान कार्यशाला का का आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने सभी से 8800002024 पर मिस कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में साढ़े चार लाख भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक गांव में स्टॉल लगाकर लोगों को लगातार जागरूक कर सदस्य बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके।