Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'I.N.D.I.A अकाल मृत्यु के निकट...' भाजपा के इस दिग्गज ने खोली कांग्रेस की पोल, कहा- हमारे संपर्क में दो Ex सीएम

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे आइएनडीआइए अकाल मृत्यु के निकट पहुंच रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता और सहयोगी दल एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर खड़े हैं। इन राज्यों के एक-एक पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के सपंर्क में हैं।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:05 PM (IST)
Hero Image
राजग की सरकार में गड़बड़ी करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे : प्रभाकर राज्य ब्यूरो, पटना।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे आईएनडीआईए अकाल मृत्यु के निकट पहुंच रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता एवं गठबंधन के प्रमुख दल एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर खड़े हैं। इन राज्यों के एक-एक पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के सपंर्क में हैं।

उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार के साथ छोड़ने और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के साथ विपक्षी खेमे में भगदड़ मच गई। राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी एवं नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने आइएनडीआइए से किनारा कर लिया। ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लोकसभा की सिर्फ दो सीट देने की बात की और पश्चिम बंगाल से राहुल गांधी की यात्रा का गुजरना मुश्किल कर दिया।

गड़बड़ी करनेवाले बख्शे नहीं जाएंगे : प्रभाकर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश में राजग की सुशासन की सरकार है। चाहे अदना हो या रसूखदार, गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। राजग सरकार न तो किसी को बचाती है और न ही किसी को बेवजह फंसाती है, लेकिन जो गलत किया है, उसे तो सजा मिलेगी ही।

उन्होंने कहा कि राजद की पहचान भ्रष्टाचार से है। वास्तव में राजद भ्रष्टाचारियों की फौज है। यह ऐसी पार्टी है, जिसमें अर्श से लेकर फर्श तक हर नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला और अब 'लैंड फार जॉब' इसके उदाहरण हैं।

भाजपा एनआरआई सेल की ओर से मोदी कांक्लेव 21 को

भाजपा एनआरआई सेल की ओर से 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की 10 वर्ष के कार्यकाल पर मोदी कांक्लेव का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति संबोधित करेंगे।

इसमें मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों पर चर्चा होगी। भाजपा एनआरआइ सेल के संयोजक मनीष सिन्हा की अध्यक्षता में कांक्लेव का आयोजन की तैयारी जोरों पर है।