Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लालू ने त्यागपत्र के लिए नहीं, बयान में संशोधन को कहा था- सुधाकर सिंह का खुलासा; बोले- नीतीश की नीति पसंद नहीं

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले राजद विधायक सुधाकर सिंह ने एक और खुलासा किया है। उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देने के चार महीने बाद कहा है कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने उस वक्त उन्हें सिर्फ बयान में संशोधन करने के लिए कहा था।

By Arun AsheshEdited By: Yogesh SahuUpdated: Wed, 04 Jan 2023 08:23 PM (IST)
Hero Image
लालू ने त्यागपत्र के लिए नहीं, बयान में संशोधन को कहा था- सुधाकर सिंह का खुलासा

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद विधायक सुधाकर सिंह ने स्वीकार किया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें कभी कृषि मंत्री के पद से त्याग पत्र देने के लिए नहीं कहा था। राजद अध्यक्ष का कहना था कि मैं अपने बयान में संशोधन कर लूं। मैंने उनसे साफ-साफ कह दिया कि बयान में संशोधन नहीं करूंगा। इसके बदले मंत्री पद से त्याग पत्र दे दूंगा। दो अक्टूबर 2022 को मैंने मंत्री पद छोड़ दिया।

मालूम हो कि इससे पहले यही अनुमान लगाया जा रहा था कि सुधाकर ने लालू प्रसाद के दबाव में त्याग पत्र दिया था। सिंह ने बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अधिकारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के अपने बयान पर डटे हुए हैं।

हाल में मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण फिर चर्चा में आए सुधाकर पर राजद अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसका संकेत भी दिया है। लेकिन, पूर्व कृषि मंत्री लगातार मुख्यमंत्री पर प्रहार कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने बल पर बिहार विधानसभा की पांच सीटें जीत सकते हैं? पिछले विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर जदयू की जीत भाजपा की मदद से हुई थी। सुधाकर ने कहा कि नीतीश कुमार वैचारिक रूप से भाजपा के अधिक करीब हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन के दलों पर बहुत तरह का दबाव रहता है। लेकिन, मुझ पर नीतीश कुमार का कोई दबाव नहीं चलता है। राजद विधायक हूं। मतदाता हूं। पार्टी के निर्देश पर सरकार के पक्ष में मतदान करता हूं। जहां तक नीतीश कुमार का प्रश्न है, मुझे उनकी नीतियां पसंद नहीं हैं।