Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यमंत्री नीतीश के जाते ही मछली लूटने की मची होड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ में शामिल बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शनी के लिए लगाए गए मछलीपालन टैंक का पानी बहाकर उसमें रखी गई मछली लूटने की होड़ मच गई। एक मैदान में ही मत्स्य पालन विभाग ने बायोफ्लाक मछली पालन सिस्टम भी स्थापित किया था। इसमें मुख्यमंत्री ने छोटी मछलियां भी डाली।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री नीतीश के जाते ही मछली लूटने की मची होड़

 जागरण संवाददाता, कहरा (सहरसा)। बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ में शामिल बच्चों और युवाओं ने प्रदर्शनी के लिए लगाए गए बायोफ्लाक (मछलीपालन) टैंक का पानी बहाकर उसमें रखी गई मछली लूटने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मैदान में मौजूद अधिकारियों और जवानों की मुस्तैदी से उनको नियंत्रित कर लिया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कहरा इलाके में प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर का लोकार्पण करने आए थे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अमरपुर हाई स्कूल मैदान में भी था। मैदान में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए थे।

मैदान में ही मत्स्य पालन विभाग ने बायोफ्लाक मछली पालन सिस्टम भी स्थापित किया था। इसमें मुख्यमंत्री ने छोटी मछलियां भी डाली। सभी स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

टैंक से पानी बहाकर मछली लूटने लगे

वरीय अधिकारियों के भी मैदान से बाहर होते ही आसपास के विद्यालयों के बच्चों के साथ अन्य युवकों ने देखने के बहाने कार्यक्रम स्थल पर आ गए। यहां मछली देखकर चारों तरफ से बायोफ्लाक मछली पालन सिस्टम को घेर लिया। टैंक से पानी बहाकर मछली लूटने लगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें