Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Asia Cup 2023: BCCI ने PCB का न्योता किया स्वीकार, मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे Roger Binny और Rajiv Shukla

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप 2023 का मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान से बीसीसीआई को आमंत्रण आया था जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है। रोजर और राजीव ने भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई अध्यक्ष उपाध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह एक तारीख को एशिया कप के लिए श्रीलंका जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Fri, 25 Aug 2023 10:55 PM (IST)
Hero Image
Asia Cup: 4 सितंबर को पाकिस्तान जाएंगे BCCI अध्यक्ष Roger Binny और Rajiv Shukla

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Asia Cup 2023 Roger Binny and Rajiv Shukla Will Travel to Pakistan: बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एशिया कप 2023 का मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान से बीसीसीआई को आमंत्रण आया था, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।

दोनों भारत के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह एक तारीख को एशिया कप (Asia Cup) के लिए श्रीलंका जाएंगे। फिर दो सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के बाद तीन को भारत लौटेंगे।

4 सितंबर को पाकिस्तान जाएंगे BCCI अध्यक्ष Roger Binny और Rajiv Shukla

इसके बाद चार तारीख को केवल रोजर बिन्नी (Roger Binny) और राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) अटारी बार्डर से पाकिस्तान में जाएंगे और पांच तारीख को लाहौर में अफगानिस्तान और श्रीलंका का मैच देखेंगे। लाहौर में उनके लिए सरकारी भोज का भी इंतजाम किया गया है।

इसका आयोजन गर्वनर हाउस में किया जाएगा। पीसीबी ने बीसीसीआई के सभी बड़े पदाधिकारियों को आमंत्रण भेजा था, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को ही इसे स्वीकार करने की बोर्ड ने अनुमति दी। इससे पहले, राजीव शुक्ला 2004 में भारतीय दल का हिस्सा थे, जब सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीती थी।

2 सितंबर को आपस में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 2 सितंबर से करेगी। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा है, जो की श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का दूसरा मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को होना है।

अगर बात करें एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की तो भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक भारत ने 15 सीजन में से 7 बार खिताब अपने नाम किया है। साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010. 2016, 2018 में भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी। जबकि, श्रीलंका ने कुल 6 बार खिताब अपने नाम किया है।