Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Cup का सबसे रोमांचक फाइनल, जब सुपर ओवर से भी नहीं निकला था नतीजा; ENG ने ट्रॉफी तो NZ ने जीता दिल

2019 ODI World Cup Final Eng vs NZ वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में सुपर लक से न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। 12 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि फाइनल पहले तो टाई हो गया। फिर सुपर ओवर खेला गया लेकिन सुपर ओवर भी टाई रहा।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Fri, 14 Jul 2023 06:16 PM (IST)
Hero Image
2019 ODI World Cup Final इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। लंदन के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम लॉर्ड्स में साल 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को ऐतिसिक मुकाबला भी कहा जाता है। पांचवीं बार लॉर्ड्स में आयोजित फाइनल मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बना था।

वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में सुपर लक से न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। 12 साल के वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि फाइनल पहले तो टाई हो गया। फिर सुपर ओवर खेला गया, लेकिन सुपर ओवर भी टाई रहा। अंपायर ने निर्णय लिया की जिस भी टीम ने ज्यादा बाउंड्री लगाई है, उस टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस तरह इंग्लैंड को मैच का विजेता घोषित किया गया।

ट्रेंट बोल्ट ने नहीं बनाने दिए थे 15 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए। इसके बाद 241 रन का बचाव करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 241 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 241 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, लेकिन अनुभवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मात्र 14 रन खर्च किए।

England became the champions in ODI - Stokes was the hero!!!!pic.twitter.com/de2GaCRgXk— Johns. (@CricCrazyJohns) July 14, 2023

ऐसा रहा था सुपर ओवर

इंग्लैंड की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए जोस बटलर और बेन स्टोक्स आए। बेन स्टोक्स ने पहली गेंद पर 3 रन लिए। दूसरी गेंद पर जोस बटलर ने 1 रन बनाया। इसके बाद तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका लगाया। चौथी गेंद पर फिर स्टोक्स ने एक रन बनाया। पांचवीं गेंद पर बटलर ने 2 रन लिए। आखिरी गेंद पर बटलर के बल्ले से चौका निकला। इस तरह दोनों ने मिलकर 15 रन बनाए, जिसमें 2 चौके शामिल थे।

इंग्लैंड ने जीती ट्रॉफी तो न्यूजीलैंड ने जीता दिल

इंग्लैंड के 16 रन के जवाब में न्यूजीलैंड के जिमी नीशम और मार्टिन गप्टिल बल्लेबाजी करने आए। जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद पहली गेंद पर नीशम ने 2 रन लिए और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर दो-दो रन लिए। फिर पांचवीं गेंद पर नीशम ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे, लेकिन मार्टिन गप्टिल दूसरा रन लेने से पहले रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया।

सुपर ओवर भी टाई रहा। बाउंड्री से मैच का नतीजा निकाला गया। फाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी। केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम को खिताबी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ट्रॉफी जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने दर्शकों का दिल जीता।