Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni: धोनी के नक्‍शेकदम पर बेटी जीवा, फॉर्म हाउस पर पापा का देती हैं भरपूर साथ; सामने आया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी डॉग लवर हैं। अब उनकी बेटी जीवा भी उनके नक्‍शेकदम पर ही चल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस पर डॉग्‍स के साथ समय बिताते नजर अ रहे हैं। वायरल वीडिया में धोनी की बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है जीवा भी धोनी की तरह ही डॉग लवर हैं।

By Jagran News Edited By: Rajat Gupta Updated: Sun, 16 Jun 2024 11:40 PM (IST)
Hero Image
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। इमेज- सोशल मीडिया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इस दिनों क्रिकेट से दूर अपने फॉर्म हाउस पर परिवार संग समय बिता रहे हैं। माही भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों, पर उनकी तस्‍वीरें और वीडियो आए दिन चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसी ही धोनी की एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस पर डॉग्‍स के साथ समय बिताते नजर अ रहे हैं।

जीवा भी हैं डॉग लवर

वायरल वीडियो में धोनी की बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं। वह भी धोनी के नक्‍शेकदम पर चल रही हैं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है जीवा भी धोनी की तरह ही डॉग लवर हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। वीडिया में देखा जा सकता है कि धोनी अपने गार्डन में घूम रहे हैं।

मस्‍ती करते नजर आए धोनी

इस वीडिया में पूर्व भारतीय कप्‍तान नीली हाफ टी शर्ट और ग्रे कलर के पैंट में दिख रहे हैं। धोनी और उनकी बेटी जीवा डॉग्‍स के साथ मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडिया पर कैप्‍टन कूल के फैन जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं। बता दे कि धोनी आखिरी बार IPL 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्‍होंने 17वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्‍नई की कप्‍तानी छोड़ दी थी। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को चेन्‍नई की कमान सौंपी गई थी।

IPL 2024 में धोनी का प्रदर्शन

IPL 2024 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 14 मुकाबलों में करीब 54 की औसत और 220 की स्‍ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने कोई भी अर्धशतक नहीं लगाया था। लीग में माही के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 264 मुकाबलों में करीब 40 की औसत और 137 की स्‍ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 24 अर्धशतक लगे हैं। IPL में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 84 रन है।

ये भी पढ़ें: Father's Day पर शिखर धवन को मिला दर्द ही दर्द, बेटे और पिता को याद करते हुए लिख डाली भावुक पोस्ट, जिसने पढ़ी हो गया इमोशनल