Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CSK की DC पर जीत को Ziva ने बना दिया स्‍पेशल, MS Dhoni के साथ का क्‍यूट वीडियो जीत लेगा आपका दिल

MS Dhoni and Ziva Dhoni video एमएस धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ एक यादगार पल साझा किया। एमएस धोनी ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2023 के 55वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मात दी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek NigamUpdated: Thu, 11 May 2023 07:48 PM (IST)
Hero Image
Ziva Dhoni greets her father MS Dhoni after CSK win over DC: एमएस धोनी और जीवा

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने बुधवार को आईपीएल 2023 के 55वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मात दी, जिसके बाद जीवा और एमएस धोनी ने यादगार पल जिया। एमएस धोनी की बेटी जीवा दौड़ते हुए मैदान में आईं और अपने पिता को गले लगाया।

एमएस धोनी एक बार फिर चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी कर रहे हैं और उन्‍होंने अपनी बल्‍लेबाजी व कप्‍तानी के फैसलों से काफी प्रभावित किया है। चार बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके इस समय आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर है। धोनी ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ महत्‍वपूर्ण और आक्रामक पारी खेली।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सीएसके ने चेपॉक स्‍टेडियम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन बना सकी। सीएसके के लिए कप्‍तान एमएस धोनी ने केवल 9 गेंदों में एक चौके और दो छक्‍के की मदद से 20 रन बनाए।

इस जीत के साथ सीएसके के प्‍लेऑफ में पहुंचने के रास्‍ते आसान हो गए हैं। मैच के बाद धोनी और बेटी जीवा के बीच एक अनूठा पल देखने को मिला। जीवा मैदान में दौड़ते हुए आईं और अपने पिता को गले लगाया। फैंस को यह क्‍यूट वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स अपना अगला मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स का अगला मुकाबला शनिवार को पंजाब किंग्‍स से होगा। दिल्‍ली को अगर प्‍लेऑफ में अपनी जगह बनाना है तो उसे अपने शेष सभी मैच जीतना होंगे।