Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajnath Singh Health: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबीयत में सुधार, आज Delhi AIIMS से मिल सकती है छुट्टी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Discharged Today) की तबीयत में आज सुधार है। बताया जा रहा है कि आज उन्हें दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल सकती है। बुधवार रात को अचानक उनकी बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। AIIMS ने अपने एक बयान में कहा कि उनकी हालत अब सुधार है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 12 Jul 2024 02:27 PM (IST)
Hero Image
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह की हालत स्थिर, आज मिल सकती है एम्स से छुट्टी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh's health improving) की तबीयत में सुधार है और हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आज उन्हें एम्स से छुट्टी मिल सकती है। बुधवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।

कमर दर्द की शिकायत के साथ वह देर रात तीन बजे एम्स पहुंचे थे। तब उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते समय एक बार पैर फिसल जाने से उनकी कमर में खिंचाव आ गया था।

वह दवा और इंजेक्शन लेकर वह काम कर रहे थे, लेकिन बुधवार देर रात दर्द अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। एम्स में उनकी एमआरआइ जांच भी कराई गई है।

राजनाथ सिंह ने 10 जुलाई को मनाया अपना 73वां बर्थडे

बता दें, राजनाथ सिंह (Rajnath Singh Health) ने 10 जुलाई को ही अपना 73वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान तमाम नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामनाएं दी। इसका उन्होंने जवाब भी दिया था। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

हेलिकॉप्टर से उतरते समय आया था कमर में खिंचाव

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते समय एक बार पैर फिसल जाने से राजनाथ सिंह की कमर में खिंचाव आ गया था। दवा और इंजेक्शन लेकर वह काम कर रहे थे, लेकिन बुधवार देर रात दर्द अचानक बढ़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उन्हें एक सप्ताह आराम करना होगा, जिससे दर्द दूर करने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: जमानत ही नहीं केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दी एक और बड़ी राहत, कहा- हम नहीं जानते ये आदेश दे सकते हैं या नहीं...