Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिनभर उमस से बेहाल रहे दिल्लीवासी, अगले 4 दिन तक चलेंगी हवाएं; IMD ने बारिश पर दिया अपडेट

दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि गुरुवार को बारिश की संभावना के बावजूद उमस बनी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 26 Sep 2024 10:06 PM (IST)
Hero Image
दिनभर उमस से बेहाल रहे दिल्लीवासी, अगले 4 दिनों तक चलेंगी हवाएं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्लीवासी बृहस्पतिवार को दिनभर उमस से बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि रिकॉर्ड की गई। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ शुक्रवार को हल्की बरसात की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

कुछ इलाकों में हुई मामूली बारिश

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 61 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को वर्षा होने की संभावना जताई थी, लेकिन कुछ इलाकों में ही मामूली बरसात हुई। पालम इलाके में शाम 5.30 बजे के बाद 0.4 मिमी बरसात दर्ज की गई।

उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में एक दिन बाद ही सुधार देखने को मिल गया। बुधवार को एक्यूआई 235 दर्ज हुआ था जो 'खराब' श्रेणी में आता है। बृहस्पतिवार को यह घटकर 97 पर पहुंच गया, जाे 'संतोषजनक' श्रेणी में है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि के आसार भी नहीं लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'अब मैं आ गया हूं, चिंता मत करो', दिल्ली की सड़कों पर उतरे केजरीवाल; BJP पर लगाया साजिश रचने का आरोप