Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से डीटीसी बस पलटी, 50 यात्री घायल

दिल्ली पुलिस बस को जल्द हटवाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

By Amit SinghEdited By: Updated: Wed, 17 Oct 2018 09:55 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से डीटीसी बस पलटी, 50 यात्री घायल

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में सुबह-सुबह यात्रियों से खचाखच भरी डीटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस की डंपर से टक्कर होने के कारण वह पलट गई। इससे बस में सवार लगभग 50 यात्री घायल हो गए थे।

इनमें से एक की स्थिति खराब है, उसे इलाज के लिए आइएसबीटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा छह अन्य गंभीर घायलों को शेष छह अन्य गंभीर घायलों को कैट्स एम्बुलेंस द्वारा अरुणा आसिफ अली अस्पताल ले जाया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा। सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भी 10 लोग भर्ती कराए गए हैं। सबको हल्की चोट है। ट्रॉमा सेंटर प्रबंधन के अनुसार सभी को जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के आनुसार डीटीसी की बस भलस्वा डेरी से नेहरू प्लेस रूट पर चलती है । जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। बस सुबह करीब सवा छह बजे वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे बाहरी रिंग रोड पर पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। डंपर भजनपुरा की तरफ से यमुना पर बने वजीराबाद पुल को पार करते हुए वज़ीराबाद फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा था।

टक्कर लगने के बाद बस पलट गई। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तिमारपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की मदद से बस को सीधा करा यातायात सामान्य करा दिया है। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस डंपर नंबर के आधार पर चालक की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

दुर्घटना के वक्त बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही उसके शीशे वगैरह टूट गए। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी चोट आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में बस कंडक्टर के हाथ में काफी चोट आई है। सुबह व्यस्त समय में हुई इस दुर्घटना की वजह से मार्ग पर भीषण जाम लग गया था। दिल्ली पुलिस बस को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया है।