Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Elections: 'कोई न कोई तो सामने होगा ही', टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी क्या बोले?

कांग्रेस ने दिल्ली में अपने हिस्से में आई तीनों सीट पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट उदित राज को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सीट और जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक से उतारा है। कांग्रेस में इन तीनों सीट के लिए लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी। अब तीनों प्रत्याशियों ने टिकट मिलने के बाद खुशी जाहिर की है।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 15 Apr 2024 11:23 AM (IST)
Hero Image
टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के दिल्ली की तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने के साथ ही राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यह सीट पूर्वांचल के लोगों का गढ़ है। ऐसे में यहां पर दो बिहारियों के बीच टक्कर होना है। बीजेपी से मनोज तिवारी प्रत्याशी हैं, वहीं कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है।

वहीं टिकट मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। मनोज तिवारी से टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा- कोई ना कोई सामने तो होगा ही। व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता विचार और मुद्दा महत्वपूर्ण होता है। जनता तय करेगी कि उन्होंने (मनोज तिवारी) कोई काम किया है या नहीं? दिल्ली में भाजपा काम नहीं करती है। सिर्फ और सिर्फ I.N.D.I.A. ब्लॉक की पार्टियों को बिना वजह परेशान करती है।"

मैं दिल्ली के लोगों और राज्य कांग्रेस कमेटी, सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह निर्णय एक संदेश देगा देश कि हम लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हमारे 5 न्याय हैं, जिसे जनता के सामने रखा जाएगा।

— ANI (@ANI) April 15, 2024

मैं स्थानीय मुद्दों पर अपनी लड़ाई जारी रखूंगा: जेपी अग्रवाल

वहीं, चांदनी चौक लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा, "मुझ पर विश्वास करने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। चुनाव लड़ने के लिए, किसी के पास मुद्दे और योजनाएं होनी चाहिए। व्यापारियों के लिए प्रमुख मुद्दा क्षेत्र में जीएसटी है। मैं क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति सतर्क रहूंगा और उनके लिए लड़ूंगा।"

यकीन है, हमें उत्तर-पश्चिम सीट से मिलेगी जीत: उदित राज

वहीं, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे यकीन है कि हम उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट जीतेंगे।"

ये भी पढे़ं- संजय सिंह ने जेल भेजने के लिए PM मोदी को कहा 'धन्यवाद', आम आदमी पार्टी ने जारी किया नया वीडियो