Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, यमुना में डूबे दो युवक; दोनों की तलाश में जुटी NDRF की टीम

Delhi News दक्षिणी दिल्ली में विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। दो युवकों के यमुना में डूबने से हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश जारी है। हालांकि अभी दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला है। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 02:29 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में दो युवक यमुना में डूब गए। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार रात यमुना में दो युवक डूब गए। दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया कि विशाल निवासी गोकुल धाम सोसायटी, गाजियाबाद व तुषार निवासी सर्वेंट क्वार्टर, कोठी नंबर 28, नई दिल्ली व चार अन्य लड़कों अशोक, सुमित, दिव्यांश और कृष के साथ क्राउन प्लाजा (थाना मयूर विहार) के पास के रास्ते से गणेश विसर्जन के लिए यमुना नदी में आए थे।

सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक, विशाल व तुषार डूब गए। देर रात से ही उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। गोताखोरों, नावों, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है और बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा के JP अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की दो युवकों ने की पिटाई, अब जमकर वायरल हो रहा VIDEO

हालांकि, यमुना में पानी अधिक होने के कारण अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Crime: बेटियों को ननद के घर छोड़कर राजस्थान गई मां, बाथरूम में ले गया बुआ का बेटा; किया गंदा काम