Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Atishi: आतिशी के निर्णय पर कांग्रेस का बड़ा बयान, देवेंद्र यादव ने जताई कड़ी आपत्ति

आप विधायक आतिशी ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुके नेता अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान राम से की है। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। देवेंद्र यादव ने कहा कि ऐसा करके आतिशी ने दिल्लीवासियों की वो रही सही उम्मीद भी तोड़ दी जो उन्हें उनके सीएम बनने से जगी थी कि अब दिल्ली में कुछ काम हो सकेंगे।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 23 Sep 2024 02:18 PM (IST)
Hero Image
आतिशी के निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आपत्ति जताई है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में पदभार संभालने के बाद सोमवार को आतिशी ने एक बड़ा एलान किया। उन्होंने केजरीवाल के लिए सीएम की कुर्सी खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के सीएम बनेंगे और तक सीएम की कुर्सी उनका इंतजार करेगी। वहीं, आतिशी के इस निर्णय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल में रहकर आए नेता अरविंद केजरीवाल की तुलना भगवान राम से करना निहायत शर्मनाक है। ऐसा करके आतिशी ने दिल्लीवासियों की वो रही सही उम्मीद भी तोड़ दी, जो उन्हें उनके सीएम बनने से जगी थी कि अब दिल्ली में कुछ काम हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री आतिशी ही नहीं, आम आदमी पार्टी सरकार में अब किसी से भी कोई उम्मीद करना बेमानी ही है।

आतिशी ने संभाला पदभार

दरअसल, आतिशी मार्लेना ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में पदभार संभाल लिया है। आतिशी ने दिल्ली की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। उन्होंने सीएम की मेज पर अपने लिए अलग कुर्सी लगवाई है। वहीं, भाजपा इसे मुख्यमंत्री पद का अपमान बता रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह संविधान का अपमान है।

आतिशी का कहना है कि इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के सीएम बनेंगे और फिर केजरीवाल की इस कुर्सी पर बैठेंगे।

आतिशी ने खाली क्यों छोड़ी सीएम की कुर्सी

— Kapil Kumar (@KapilKumar77025) September 23, 2024

आतिशी ने कहा कि "आज मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास जाने पर भरत जी के मन में थी। उन्होंने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था।

यह भी पढ़ें- 'भाजपा के इशारे पर काम कर रहे कालका', राहुल गांधी के बयान पर आपस में भिड़ रहे दिल्ली के सिख नेता

भगवान राम हम सभी के आदर्श हैं और अरविंद केजरीवाल (ArvindKejriwal) ने उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए दिल्लीवालों की सेवा की और मर्यादा का पालन करते हुए सीएम CM पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें- CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान