Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

280 सांसदों की पहली बार होगी लोकसभा में एंट्री, फिल्म स्टार समेत कई नेता इस लिस्ट में शामिल; 2019 के चुनाव से आया इतना अंतर

लोकसभा चुनाव में 240 सीटों के साथ बीजेपी एक बार फिर सबसे बडे़ दल के रूप में उभरी है। 18वीं लोकसभा में 280 सांसद पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री फिल्म स्टार हाई कोर्ट के एक पूर्व जज और राजनीतिक कार्यकर्ता सहित 280 ऐसे विजेता हैं जो पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Thu, 06 Jun 2024 02:03 PM (IST)
Hero Image
280 सांसदों की पहली बार होगी लोकसभा में एंट्री (file pic)

पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में 240 सीटों के साथ बीजेपी एक बार फिर सबसे बडे़ दल के रूप में उभरी है। 18वीं लोकसभा में 280 सांसद पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, फिल्म स्टार, हाई कोर्ट के एक पूर्व जज और राजनीतिक कार्यकर्ता सहित 280 ऐसे विजेता हैं जो पहली बार संसद के निचले सदन के सदस्य होंगे। 

वहीं 263 नवनिर्वाचित सांसद पहले लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश से 45 सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं। इनमें लोकप्रिय सीरियल रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल (मेरठ), अमेठी सीट से जीतने वाले कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद सहित कई सांसद शामिल हैं।

बता दें कि 2019 में लोक सभा चुनाव के बाद 267 सदस्य पहली बार सांसद बने थे। थिंक-टैंक पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार,इसके अतिरिक्त, 16 सांसद राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और एक सांसद ने लोकसभा में सात कार्यकाल पूरे किए हैं।

53 मंत्रियों में से 35 ने हासिल की जीत

दोबारा निर्वाचित सांसदों में से आठ ने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया और एक को दो निर्वाचन क्षेत्रों से जीत मिली है। 17वीं लोकसभा में नौ पुन निर्वाचित सांसदों ने एक अलग पार्टी का प्रतिनिधित्व किया, जबकि आठ अन्य ने एक ऐसी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया जो उनकी पिछली पार्टी से अलग हो गई थी। चुनाव लड़ने वाले 53 मंत्रियों में से 35 ने जीत हासिल की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 240 सीटों के साथ नई लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के बाद अगली सबसे बड़ी पार्टी 99 सीटों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) है, इसके बाद 37 सीटों के साथ समाजवादी पार्टी है।

यह भी पढ़ें: Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी निमंत्रण

यह भी पढ़ें: Rashtrapati Bhawan Dinner: मोदी 2.0 कैबिनेट के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का हुआ आयोजन, मेज पर दिखा कुछ ऐसा नजारा