Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Polls 2023: निशा बांगरे का कांग्रेस में बढ़ा कद, कमलनाथ के निर्देश पर बनाया गया महामंत्री

सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। निशा बांगरे मध्य प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं और इसके लिए पार्टी ने बैतूल जिले की आमला सीट को होल्ड पर भी रखा था लेकिन निशा बांगरे का त्यागपत्र लंबे समय तक सरकार ने स्वीकार नहीं किया था।

By Jagran NewsEdited By: Anurag GuptaUpdated: Fri, 03 Nov 2023 10:55 PM (IST)
Hero Image
निशा बांगरे सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में हुई थीं शामिल (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली निशा बांगरे को पार्टी ने प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही निशा बांगरे कई सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर ही निशा बांगरे को महामंत्री बनाया गया। संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने यह जानकारी साझा की। हाल ही में कमलनाथ ने निशा बांगरे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई थी।

यह भी पढ़ें: 'कमलनाथ, गहलोत और बघेल नेता नहीं', नड्डा बोले- ये लोग कांग्रेस आलाकमान के लिए फंड एकत्रित करने वाले कलेक्टर हैं

सनद रहे कि निशा बांगरे मध्य प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं और इसके लिए पार्टी ने बैतूल जिले की आमला सीट को होल्ड पर भी रखा था, लेकिन निशा बांगरे का त्यागपत्र लंबे समय तक सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस ने आमला से उम्मीदवार का एलान कर दिया था। आमला सीट मनोज मालवे को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ के बयान पर पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज, कहा- उन्हें राम मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं

बता दें कि बैतूल, छिंदवाड़ा सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में निशा बांगरे पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती हुई दिखाई दे सकती हैं।