Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'बीजेपी की सरकार आई तो मुफ्त में कराएंगे रामलला के दर्शन...', अमित शाह ने रैली में मतदाताओं से किया वादा

मध्य प्रदेश के गुना में अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली में भाग लिया। अमित शाह ने इस रैली में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। उन्होंने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उनपर मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने सभा में कहा कि अगर मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार आती है तो राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी।

By Babli KumariEdited By: Babli KumariUpdated: Mon, 13 Nov 2023 06:53 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो- ANI)

एएनआई, गुना। सोमवार को गुना जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सार्वजनिक रैली में राम मंदिर का मुद्दा चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में छाया रहा और भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर के निर्माण में "बाधा" डालने के लिए का आरोप लगाया। 

गुना के राघौगढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने वादा किया कि अगर मध्य प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो भाजपा भगवान राम लला के दर्शन का खर्च वहन करेगी। अमित शाह ने कहा, "...आप 3 दिसंबर को बीजेपी की सरकार बनाएं, बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार आपको मुफ्त में भगवान रामलला के दर्शन कराने में मदद करेगी...।"

कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का 'अपमान' किया- शाह 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आगे कांग्रेस पार्टी पर मंदिर के निर्माण को 'रोकने' और भारतीय संस्कृति का 'अपमान' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने हमेशा हमारे तीर्थ स्थलों और भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा महाकाल का लोक बनाया और सोमनाथ मंदिर सोने का बनाया जा रहा है। पीएम ने बद्रीनाथ धाम और केदार धाम को भी पुनर्जीवित किया।" 

550 साल तक रामलला अपमानित अवस्था में थे- शाह 

शाह ने आगे कहा कि रामलला 550 वर्षों तक 'अपमानित अवस्था' में थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर को लटकाती रही, भटकाती रही और टालती रही। 550 साल तक रामलला अपमानित अवस्था में थे। आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, उन्होंने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और आज राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया केंद्रीय मंत्री के बेटे का एक और वीडियो, भाजपा ने बताया फेक; जांच की मांग की

यह भी पढ़ें- MP Elecion 2023: 'कौन सा... आलू वाला सोना?' पीएम मोदी ने बड़वानी में राहुल गांधी पर कसा तंज; Video