Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: भाजपा जल्द घोषित कर सकती है 64 और प्रत्याशी, केंद्रीय नेतृत्व ने तय किए नाम

मध्य प्रदेश में भाजपा ऐसी 64 विधानसभा सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर रही है जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इनमें अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। पिछले दिनों प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में इन सीटों से खड़े करने के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Fri, 25 Aug 2023 09:24 PM (IST)
Hero Image
भाजपा पार्टी ने पिछले सप्ताह ही ऐसी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिन पर लगातार पराजय हो रही थी।

भोपाल, जेएनएन। इस साल के नवंबर महीने में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, टिकट बंटवारे को लेकर भी सभी पार्टियां अब एक्शन मोड में आ चुकी है।

राज्य में भाजपा ऐसी 64 विधानसभा सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी कर रही है, जिन पर पिछले चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि इनमें अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए नाम

पिछले दिनों प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठकों में इन सीटों से खड़े करने के लिए प्रत्याशियों के नाम तय किए गए हैं। ये सभी नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया हैं। बता दें कि पार्टी ने पिछले सप्ताह ही ऐसी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिन पर लगातार पराजय हो रही थी।

सीएम आवास पर इन नेताओं की हुई बैठक

पिछले कुछ दिनों पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय और सीएम आवास पर चुनाव को लेकर बैठकें हुईं हैं। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक, पिछले चुनाव में हारी हुईं सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। वहीं, लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं को भेज दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि 64 प्रत्याशियों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।