Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shabana Azmi को हाउस हेल्पर ने दिया ये खास तोहफा, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे मरने तक उससे प्यार...'

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड के बहुत से सितारे हैं जो अपने फैंस या फिर उनके यहां काम करने वाले हाउस हेल्पर के लिए खास काम करते रहते हैं। इन सितारों के फैंस अक्सर चर्चा भी करते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:31 AM (IST)
Hero Image
अपनी हाउस हेल्पर के साथ अभिनेत्री शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर , Instagram : azmishabana18

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के बहुत से सितारे हैं जो अपने फैंस या फिर उनके यहां काम करने वाले हाउस हेल्पर के लिए खास काम करते रहते हैं। इन सितारों के फैंस अक्सर चर्चा भी करते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह पति मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और एक महिला के साथ नजर आईं।

इस तस्वीर में शबाना आजमी और जावेद अख्तर नई ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर में शबाना आजमी नीले, बेज रंग की साड़ी और मरून ब्लाउज में नजर आईं जबकि जावेद अख्तर सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। इस तस्वीर को साझा करते हुए शबाना आजमी ने खास पोस्ट भी लिखा।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, 'जयश्री की बेटी की शादी हो गई और उसने हमारे लिए यह तोहफा खरीदा जो हमने पहना है।' शबाना आजमी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा हुई कि उन्हें यह तोहफा किसी फैन ने भेजा है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस बात का खुलासा खुद शबाना आजमी ने किया है। शबाना आजमी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जयश्री उनकी फैन नहीं बल्कि हाउस हेल्पर हैं। जिसकी बेटी की हाल ही में शादी हुई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

शबाना आजमी ने कहा, 'वह मेरी फैन नहीं है यह हमारे घर की हाउस हेल्पर जयश्री थी। वह बारह साल से हमारे साथ है और मुझे मरने तक उससे प्यार है। वह हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। जब उसकी बेटी की शादी हुई तो उसने हमें यह प्यारे पारंपरिक महाराष्ट्रीयन कपड़े तोहफे में दिए। उन्हें एक कोने में फेंकने के बजाय, हमने वास्तव में उसके तोहफे का इस्तेमाल करने का फैसला किया, उसके कपड़े पहने, हमें उसने अपनी मेहनत की कमाई से तोहफा दिया। इनमें हमें गहराई से छुआ है'।

सोशल मीडिया पर शबाना आजमी के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की हॉरर फिल्म काली कुही में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ संजीता शेख, सत्यदीप मिश्रा, रिवा अरोड़ा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।