Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ajay devgn को आई 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' की याद, फिल्म के 19 साल पूरे होने पर दिया ऐसा रिएक्शन

अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड को ऐसी कई फिल्में दी हैं जिन्होंने पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह भी है।

By Anand KashyapEdited By: Updated: Tue, 08 Jun 2021 11:59 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन , Instagram: ajaydevgn

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड को ऐसी कई फिल्में दी हैं जिन्होंने पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं में से एक अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह भी है। यह न केवल अजय देवगन के करियर के लिए बेहद खास फिल्म रही है, बल्कि हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं। हाल ही में इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं।

फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह 7 जून 2002 को रिलीज हुई थी। अब फिल्म के 19 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने इस फिल्म को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह से जुड़ा अपना एक लुक साझा किया है। इस लुक के साथ उन्होंने भगत सिंह को भी याद किया है। अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह से जुड़ा अपना यह लुक साझा किया है।

इस लुक के साथ दिग्गज अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अपने जीवनकाल और करियर में एक बार भगत सिंह जी जैसे क्रांतिकारी की भूमिका निभाना पर्याप्त नहीं है। आपको उन्हें लगातार वहां रखने की आवश्यकता है .. आखिरकार, यह वही हैं जिन्होंने अपने (खून) से इतिहास लिखा है।' सोशल मीडिया पर अजय देवगन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी फिल्म के 19 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

After all, these are those who wrote history with their 🩸#19YearsOfTheLegendOfBhagatSingh#RajkumarSantoshi pic.twitter.com/xTr5iYF8ga— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 7, 2021

बात करें द लीजेंड ऑफ भगत सिंह की तो इस फिल्म ने साल 2002 में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में अजय देवगन ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह का किरदार किया है। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इतना नहीं फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह में शानदार किरदार के लिए अजय देवगन को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा सुशांत सिंह, अखिलेन्द्र मिश्रा,राजबब्बर, फरीदा जलाल, अमृता राव और सुनील ग्रोवर सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बात करें अजय देवगन के वर्कफ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही फिल्म मैदान, भूज और आरआरआर में नजर आने वाले हैं। इन सभी फिल्मों का अजय देवगन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।