Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhupinder Singh Funeral: भूपिंदर सिंह हुए पंचतत्व में विलीन, आधी रात को ही हुआ अंतिम संस्कार

Bhupinder Singh Funeral बॉलीवुड के दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह का बीते दिनों मुंबई में लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। उनके गुजर जाने पर अभिनेता से लेकर राजनेता तक ने शोक व्यक्त किया। वहीं आज आधी रात को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

By Vaishali ChandraEdited By: Updated: Tue, 19 Jul 2022 08:06 AM (IST)
Hero Image
Bhupinder Singh last rite performed in midnight at Oshiwara Crematorium of Mumbai

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज गजल गायक भूपिंदर सिंह का सोमवार को 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके गुजर जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने भूपिंदर सिंह के जाने पर शोक व्यक्त किया है। कई दिनों से अस्पताल में भर्ती भूपिंदर, कोरोना संक्रमित भी थे, ऐसे में देर रात ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया, जहां वे पंचतत्व में विलीन हो गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के ओशिवरा श्मशान घाट लाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक भूपिंदर कोविड-19 संक्रमित भी थे, इसलिए उनके बेटे निहाल सिंह को रात में ही पिता का अंतिम संस्कार करना पड़ा । एनएनआई ने शमशान घाट के साथ-साथ उनके परिवार की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके परिजन रोते- बिलखते हुए नजर आए।  

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022

भूपिंदर की पत्नी मिताली सिंह ने उनके मृत्यु की सूचना दी थी। मिताली ने बताया कि भूपिंदर सिंह पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे और लगभग 10 दिन पहले ही उन्हे मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बीते दिन उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन सोमवार शाम 7:45 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

भूपेंदर सिंह ने गाए थे कई यादगार गानें

एक दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में भूपिंदर सिंह ने कई सदाबहार गीत गाए थे, जिनमें, किसी नजर को तेरा इंतजार, होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा, दिल ढूंढता है, दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता जैसे गानें शामिल हैं।

प्रधानमंत्री समेत इस सितारों ने जताया दुख

भूपिंदर सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। गायक के गुजर जाने पर सिंगर विशाल ददलानी, अभिनेता शेखर सुमन और अजय देवगन ने दुख व्यक्त किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भूपेंदर सिंह के जाने पर शोक जताया।