Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्मृति शेष: अगर इरफान खान को मिला होता ऑस्कर तो इस जगह रखते अभिनेता

इरफान खान को गुजरे हुए एक साल पूरे होने वाले हैं। इस एक साल में एक पल उनके परिवार दोस्तों और फैंस के लिए ऐसा नहीं रहा जब उन्होंने इरफान को याद ना किया हो। हाल ही में 93वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह हुआ है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Wed, 28 Apr 2021 07:50 AM (IST)
Hero Image
दिवंगत अभिनेता इरफान खान, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीती साल यानी 2020 कई मामलों में दुखद साबित हुआ। खासकर बॉलीवुड ने इस साल में कई दिग्गज सितारों को खोया। इनमें से एक रहे इरफान खान। इरफान खान का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इरफान की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। इरफान खान ने बीते साल 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी वो अपने फैंस की यादों में जिंदा हैं।

इरफान खान को गुजरे हुए एक साल पूरे होने वाले हैं। इस एक साल में एक पल उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए ऐसा नहीं रहा जब उन्होंने इरफान को याद ना किया हो। हाल ही में 93वां ऑस्कर अवॉर्ड्स समारोह हुआ है। इस दौरान इरफान को भी याद किया गया। ये क्षण इरफान के फैंस के लिए काफी भावुक कर देने वाला था। हालांकि एक बार इरफान खान से उनके एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि यदि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा तो वे क्या करेंगे और उसे कहां रखें। इस सवाल का इरफान ने काफी मजेदार जवाब दिया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Irrfan (@irrfan)

इरफान खान जितने उम्दा एक्टर थे उतने ही बेहतरीन वो इंसान थे। इरफान हर के पुराने कोई भी इंटरव्यू देख लिए जाएं तो वे काफी मजेदार हुआ करते थे। बात साल 2017 की है जब इरफान खान से एक इंटरव्यू के दौरान ऑस्कर अवॉर्ड को लेकर बात की गई। उस समय उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, 'अगर मैं कभी ही ये अवॉर्ड जीतूंगा तो मुझे यकीन है कि ये अवॉर्ड घर में अपनी जगह कहीं ना कहीं बना ही लेगा। मगर बाथरूम में तो नहीं ही रखूंगा। इतना तो यकीन के साथ कह सकता हूं।'

इरफान की यही बातों उन्हें बाकी कलाकारों से जुदा बनाती थीं। इरफान खान अब केवल यादों में ही रह गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में बी काम किया है। इरफान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री राधिका मदान भी थीं। फिल्म को जनता का ढेर सारा प्यार भी मिला था। राधिका और इरफान के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, कीकू शारदा भी अहम किरदार में नजर आए थे।

माधुरी दीक्षित, सैफ अली खान ने लिया कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, तस्वीरें आई सामने