Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'काचा बादाम' का हरियाणवी रीमिक्स वायरल, पहली बार सामने आया ओरिजिनल सिंगर भुवन का रैपर स्टाइल

काचा बादाम सोशल मीडिया की ताकत की ताजा मिसाल है। यह गाना इस कदर वायरल हुआ है कि इंस्टाग्राम रील्स पर इस पर ढेरों रील बन चुकी हैं। कई टीवी सेलेब्स भी रील बना चुके हैं। जैस्मीन भसीन की रील पिछले दिनों वायरल हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 07 Feb 2022 04:51 PM (IST)
Hero Image
Kacha Badam Song Remix Haryanvi Version Viral. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। कच्चा बादाम गाना अब आपके लिए अनजान नहीं रहा होगा। अगर आप इंस्टाग्राम और रील्स देखने का शौक रखते हैं तो इस ट्रेंडिंग गाने पर आपने अब तक सैकड़ों वीडियोज देख लिए होंगे। अब इस बंगाली भाषा में गाये गाने को पहली बार हरियाणवी तड़के के साथ रीमिक्स किया गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। खास बात यह है कि गाने में इसके असली गायक भुवन बदयाकर भी फीचर हुए हैं। हरियाणवी रीमिक्स को अमित ढल ने तैयार किया है, जबकि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा भट्ट भी इस गाने का हिस्सा हैं। 

पश्चिम बंगाल के भुवन बदयाकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं और साइकिल पर घूमते हुए काचा बादाम (कच्चा बादाम) गाते हुए मूंगफली बेचते हैं। दरअसल, मूंगफली को वहां बादाम कहा जाता है। बदयाकर के मूंगफली बेचते हुए गाने को किसी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया, जिसे किसी ने म्यूजिक में पिरो दिया और कुछ खास स्टेप्स भी कोरियोग्राफ कर दिये, जिसके बाद यह वर्जन रील्स में वायरल हो गया।

ना सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि टीवी सेलेब्रिटीज भी काचा बादाम की धुनों पर रील बना रहे हैं। हरियाणवी वर्जन को निशा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस गाने में भुवन बदयाकर के साथ अमित ढल ने हरियाणवी वर्जन गाया है। निशा भट्ट गाने के चर्चित स्टेप्स कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Nisha Bhatt ( Sherni 🦁 ) (@nishabhattofficial77)

भुवन बदयाकर का केस बिल्कुल रानू मंडल जैसा है। रानू का एक प्यार का नगमा गाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया गया था, जो काफी वायरल हुआ था। बाद में रानू की शोहरत इतनी बढ़ी कि हिमेश रेशमिया ने भी उन्हें मौका दिया। छत्तीसगढ़ के सहदेव दिर्दे का गाना बसपन का प्यार भी खूब वायरल हुआ था और बाद में बादशाह ने बच्चे के साथ इस गाने का रीमिक्स वर्जन पेश किया था। पिछले साल श्रीलंकाई गाना मामिके मागे हिते भी सोशल मीडिया और रील्स में वायरल हुआ था। इस पर कई डांस वीडियो सामने आये। सिंहली में गाये इस गाने को योहानी ने आवाज दी। अब यह गाना अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड में भी सुनायी देगा।