Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Malaika Arora के शो में जमकर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, फराह खान बनेंगी स्पेशल गेस्ट

मलाइका अरोड़ा जल्द अपने शो मीनिंग इन विद मलाइका को लेकर आ रही है। इस शो में वह अपने फैन्स को पास्ट प्रेजेंट और फ्यूचर की एक झलक दिखाने के लिए तैयार हैं। इसकी शुरुआत 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Tue, 15 Nov 2022 08:15 PM (IST)
Hero Image
malaika arora, malaika show, moving with malaika

 नई दिल्ली, जेएनएन। Moving In With Malaika: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी फिटनेस के चलते मीडिया में छाई रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मलाइका अपने आने वाले रियलिटी शो 'मीनिंग इन विद मलाइका' (Moving In With Malaika) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक अलग अंदाज में शेयर की थी। मलाइका ने जब से अपने इस शो का खुलासा किया है तब से उनके चाहने वाले जानना चाह रहे हैं कि उनके शो में कौन-कौन सेलेब्स गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, अभी तक इस शो की पूरी गेस्ट लिस्ट तो सामने नहीं आई है, लेकिन सेलेब्स का खुलासा जरूर हुआ है।

मलाइका के शो में शामिल होंगी फराह खान

'मूविंग इन विद मलाइका' शो बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के बतौर गेस्ट शामिल होने की खबरें हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने कई सेलेब्स को अप्रोच किया है, जिसमें फराह खान भी शामिल हैं। मलाइका और फराह के बीच काफी अच्छे बहुत संबंध है। ऐसे में उनके शो में आने पूरे पूरे चांस हैं। फराह के अलावा और भी कई बड़े स्टार्स शो में शामिल हो सकते है।

शो खुलेगा मलाइका के प्रेजेंट और फ्यूचर का राज

इस शो में वह अपने फैन्स को पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर की एक झलक दिखाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक शो में मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान के आने की भी खबरें जोरों पर चल रही हैं। अगर ऐसा होगा तो तलाक के बाद दोनों पहली बार एक साथ किसी शो में नजर आएंगे। मलाइका और अरबाज ने साल 2017 में तलाक ले लिया था. इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हैं और खुश हैं।

जाने कब शुरू होगा मलाइका का शो

मलाइका अरोड़ा का शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार आने वाला है। मलाइका इस शो के अलावा अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- Anshula Kapoor: इस शख्स को डेट कर रही हैं अर्जुन कपूर की बहन? अंशुला ने शेयर किया खास वीडियो