Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pandit Jasraj की पत्नी मधुरा पंडित जसराज का 86 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

फिल्मी गलियारों से एक शोक भरी खबर आई है। पंडित जसराज (Pandit Jasraj) की पत्नी मधुरा जसराज (Madhura Jasraj) का 25 सितंबर की सुबह निधन हो गया। मधुरा लंबे समय से बीमार थीं। इस बात की जानकारी उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने दी जोकि एक जानी मानी एक्ट्रेस और म्यूजिशियन हैं। मधुरा ने साल 1962 में पंडित जसराज से शादी की थी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Wed, 25 Sep 2024 09:36 AM (IST)
Hero Image
पंडित जसराज और उनकी पत्नी मधुरा जसराज

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। जाने माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज पत्नी और प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती वी.शांताराम की बेटी मधुरा जसराज का बुधवार सुबह उनके घर पर निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने दी है। मधुरा 86 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

कब होगा अंतिम संस्कार?

मधुरा जसराज के दो बच्चे दुर्गा जसराज और शारंग देव हैं। उनके प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने एक नोट साझा कर उनकी अंतिम यात्रा के बारे में जानकारी दी। मधुरा का पार्थिव शरीर दोपहर में उनके अंधेरी स्थित आवास से ओशिवारा श्मशान ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4 से 4:30 बजे के बीच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फराह खान की मां के अंतिम दर्शन में परिवार संग पहुंचे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या-आराध्या के साथ न दिखने पर फैंस हैरान

एक लेखक, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर के तौर पर सक्रिय मधुरा ने अपने पति को श्रद्धांजलि के लिए साल 2009 में 'संगीत मार्तंड पंडित जसराज'(Sangeet Martand Pandit Jasraj) नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता वी. शांताराम की जीवनी और कई अन्य उपन्यास भी लिखे।

कैसे हुई थी मुलाकात?

मधुरा और पंडित जसराज ने साल 1962 में शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में पंडित जसराज ने बताया था कि मधुरा से उनकी पहली मुलाकात 6 मार्च, 1954 को एक संगीत कार्यक्रम में हुई थी। उस समय मधुरा के पिता महान फिल्म निर्माता वी शांताराम इनक इनक पायल बाजे नाम से एक फिल्म बना रहे थे। जसराज से कहा गया था कि वो मधुरा से बातचीत करें ताकि वो शांताराम से उन्हें मिलवा सकें।

इससे पहले अगस्त 2020 में पंडित जसराज का कार्डियक अरेस्ट के कारण 90 साल की उम्र में निधन हो गया था। जसराज शास्त्रीय गायक थे जिन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। जसराज और मधुरा पंडित की बेटी दुर्गा म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं। वहीं बेटा शारंग देव म्यूजिक डायरेक्टर हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन से टूटा Kareena Kapoor का दिल, सहेली के लिए दे डाली बड़ी कुर्बानी?