Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रानू मंडल ने गाया 'बचपन का प्यार', इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है ये VIDEO, आपने देखा ?

ब रानू मंडल ने भी बचपन का प्यार गा कर सहदेव के साथ सुर में सुर मिलाया है। रानू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे ही कुछ वक्त पहले सहदेव का बचपन का प्यार गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sun, 15 Aug 2021 07:37 AM (IST)
Hero Image
Image Source: Sacred Adda Insta Page Video Grab

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव दिरदो इनदिनों अपनी गायकी से धूम मचा रहे हैं। रैपर बादशाह के साथ उनका वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं इंस्टाग्राम पर इस गाने के खूब रील्स बन रहे हैं। अब रानू मंडल ने भी बचपन का प्यार गा कर सहदेव के साथ सुर में सुर मिलाया है। रानू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर सेकर्ड अड्डा नाम के एक अकाउंट से रानू मंडल का एक ताजा वीडियो शेयर हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स रानू मंडल का गाना रिकॉर्ड कर रहा है। रानू मंडल अपने ही अंदाज में बचपन का प्यार गा रहीं हैं। रानू फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि रानू भी ऐसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद रातों रात स्टार बन गईं थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sacred Adda (@sacredadda)

ऐसे हिट हुआ बचपन का प्यार

याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले सहदेव का बचपन का प्यार गाना गाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो को देख हर कोई सहदेव का फैन हो गया। इसके बाद बादशाह ने सहदेव को मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया और उसके साथ इस गाने को रिक्रीएट किया। ये गाना अब यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड पर बना हुआ है।

ये है 'बचपन का प्यार' गाने का असली सिंगर

दरअसल, इस गाने को गुजरात के एक आदिवासी लोक गायक कमलेश बरोट ने गाया है। ये गाना 2018 में बनाया गया। गाने को मयूर नदिया ने म्यूजिक दिया है। इसके गीतकार हैं पीपी बरिया। ओरिजनल गाना वायरल है, इसके 50 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

कमलेश मीडिया को बताया कि- '2018 में ये गाना बनाया था। इसके बाद अहमदाबाद की मेशवा फिल्म्स नाम की कंपनी ने उनसे इस गाने के सारे राइट्स खरीद लिए। 2019 में मेशवा फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया।'