Kabir Singh Movie: नए पोस्टर में रफ एंड टफ लुक में दिखे शाहिद कपूर
Kabir Singh Movie के नए पोस्टर में शाहिद कपूर रफ एंड टफ लुक में दिखाई दे रहे हैं। शाहिद ने पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी कबीर सिंह का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह पोस्टर देखते ही देखते वायरल हो गया है। पोस्टर में शाहिद कपूर रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो शाहिद कपूर कबीर सिंह की शूटिंग पूरी करने बाद इन दिनों यूरोप में पत्नी के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। फैंस को उनकी नई फिल्म का पर्दे पर आने का इंतजार है। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार दोपहर को अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह का नया पोस्टर शेयर किया है।
पोस्टर शेयर करते ही इस पर फैंस कमेंट और लाइक करने लगे और देखते ही देखते शाहिद कपूर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे पहले भी फिल्म के दो पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस पोस्टर में शाहिद कपूर रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आंखों पर चश्मा लगा रखा है। दाढ़ी और बाल बढ़े हुए हैं। इस पोस्टर में शाहिद के लुक को देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
पिछले पोस्टर में शाहिद का फेस नहीं दिख रहा था। जबकि इस पोस्टर में शाहिद का फेस साफ दिख रहा है। कबीर सिंह फिल्म के नए पोस्टर के आते ही फैंस इस पर कमेंट करने लगे। कुछ फैंस ने शाहिद कपूर को बधाई दी तो कुछ फैंस ने इसे अच्छा नहीं बताया है। शाहिद कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि फिल्म दो महीने बाद 21 जून को पर्दे पर आएगी।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म कबीर सिंह तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। करीब दो साल पहले रिलीज की गई इस फिल्म में विजय देवराकोंडा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी तगड़ी कमाई करने वाली साबित हुई थी। फिल्म के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार का नाम कबीर सिंह है। कुछ दिन पहले ही मेकर्स की ओर से फिल्म का टीज़र जारी किया गया है। टीजर में शाहिद कपूर का अलग ही अंदाज़ नज़र आ रहा है। दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था।