Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonu Sood Video: सोनू सूद ने ट्रेन के सफर का लुत्फ उठाते हुए समझाया जिंदगी का मंत्र, देखें वीडियो

Sonu Sood Video बॉलीवुड सोनू सूद अपनी एक्टिविटी के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ट्रेन में सफर करते हुए दिख रहे हैं और जिंदगी के मंत्र के बारे में बता रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Tue, 15 Nov 2022 08:04 PM (IST)
Hero Image
Sonu Sood Video: Sonu Sood explained mantra of life while enjoying train journey watch video

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Sood Video: कोरोना काल से सोनू सूद ने लोगों की मदद का जो सिलसिला शुरू किया था, वो आज भी बदस्तूर जारी है। अभिनेता आज के वक्त में लाखों लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। अब उन्होंने फिल्मी चका-चौंध से दूर रेल के सफर की झलक साझा की है।  

वीडियो में सोनू सूद को चलती हुई ट्रेन की विंडो सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जहां से वो खड़ी की से प्लेटफार्म की ओर देख हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता के चेहरे पर एक शिकन भी देखी जा सकती है, जो उन्हें शायद अपने संघर्ष के दिनों को याद कर रहे हैं।  

अपने रेल सफर की वीडियो से अभिनेता लोगों को जीवन के सफर के बारे में भी बता रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, जीवन एक सफर है, इसको अच्छी तरह से यात्रा करें।  

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

मुंबई लोकल में कई सालों किया है सफर

आपको बता दें, इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं और ट्रेन के सफर का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सोनू सूद में मुंबई आने के बाद अपने संघर्ष के दिनों में कई सालों तक मुंबई लोकल में सफर किया है। जिसके बारे में वो कई बार खुलासा कर चुके हैं।  

सोनू सूद की आने वाली फिल्में

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिनंदन गुप्ता की फिल्म फतेह में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा वो शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में भी नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में दिखा गया था।

इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। जबकि सोनू सूद चंदबरदाई का अहम किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: Superstar Krishna Death: पिता के निधन पर सदमे में महेश बाबू, सांत्वना देने पहुंचे राजनेता और फिल्म सितारे