Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sussane Khan ने ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मनाया अपना बर्थडे, मलाइका अरोड़ा भी आईं नजर

Sussanne Khan Birthday Bash सुजैन खान देर रात अपने घर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान अदाकारा ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग नजर आई। इस पार्टी की एक झलक सुजैन की बहन फराह खान अली ने शेयर की हैं।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Thu, 27 Oct 2022 10:45 AM (IST)
Hero Image
Sussanne Khan Birthday Bash, Sussanne Khan, malaika

नई दिल्ली, जेएनएन। Sussanne Khan Birthday Bash: एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने बुधवार को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर सुजैन ने देर रात अपने घर पर ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे कई सितारे शामिल हुए। सुजैन खान भले ही बॉलीवुड फिल्मों से दूर हों, लेकिन लाइमलाइट में खूब रहती हैं। उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग मनाया जन्मदिन

देर रात सुजैन ने अपने घर पार्टी रखी, जिसमे कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स समेत ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी शामिल हुए। इस पार्टी की एक झलक सुजैन की बहन फराह खान अली ने शेयर की हैं। यह पार्टी एक जंगल थीम पर रखी गई थी। इस दौरान सभी एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर रिया चक्रवर्ती इस थीम को फॉलो करते नजर आए। इस मौके पर बर्थडे गर्ल सुजैन खान व्हाइट और येलो कलर की मिनी ड्रेस में ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान संग काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आई।

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Ali (@farahkhanali)

बॉलीवुड घराने से ताल्लुक रखती हैं सुजैन खान

सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1978 को मुंबई में हुआ। वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय खान की बेटी हैं। हालांकि, उन्होंने कभी फिल्मों में काम नहीं किया। वह शुरुआत से ही कुछ अलग करना चाहती थी। आज वह एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

ऋतिक रोशन से 14 साल बाद हुई थी अलग

सुजैन खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 2000 में एक्टर ऋतिक रोशन संग शादी की थी। हालांकि, यह शादी 14 साल बाद हमेशा के लिए टूट गई। इस कपल ने साल 2014 में तलाक लिया। वहीं, अब दोनों अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सुजैन जहां अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, तो वहीं ऋतिक रोशन सबा आदाज को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- झलक दिखला जा शो से बाहर होने के बाद शिल्पा शिंदे ने लगाई करण जौहर की क्लास, बोली- क्या आप धर्मा प्रोडेक्शन...